Expert

क्या ज्यादा अंडे खाना बन सकता है बेली फैट का कारण? जानें एक्सपर्ट से

Do Eating Excess Eggs Cause belly fat in Hindi: अंडे को अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद और हेल्दी माना जाता है। लेकिन, ज्यादा अंडे खाने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा अंडे खाना बन सकता है बेली फैट का कारण? जानें एक्सपर्ट से


Do Eating Excess Eggs Cause belly fat in Hindi: अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि मांसपेशियों को भी एक्टिव रखने में मदद करता है। अंडे को अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद और हेल्दी माना जाता है। लेकिन, कुछ लोग अंडे का ज्यादा सेवन कर लेते हैं।

इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और अपच आदि हो सकती है। कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अंडे खाने से बेली फैट बढ़ता है। क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई अंडे खाने से बेली फैट बढ़ता है। आइये दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में।

क्या ज्यादा अंडे खाने से बेली फैट बढ़ता है? (Do Eating Excess Eggs Cause belly fat in Hindi)

शिवाली के मुताबिक सीमित मात्रा में अंडे खाना आपके लिए वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है। लेकिन, अगर आप ज्यादा मात्रा में अंडों का सेवन करते हैं तो ऐसा करना कई बार बेली फैट का कारण भी बन सकता है। दरअसल, अंडे में कैलोरी होती है, जिसे ज्यादा खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है और यह फैट में बदल जाती है। इसके चलते वजन बढ़ सकता है। अगर आप नियमित तौर पर जरूरत से ज्यादा अंडे खाते हैं तो इससे पेट के आस-पास एक्स्ट्रा चर्बी जम सकती है। लंबे समय तक ऐसा करना आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। 

eggs-inside

ज्यादा अंडे खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Excess Eggs in Hindi)

  • ज्यादा अंडे खाना सेहत के लिए सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है।
  • ज्यादा अंडे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ता है।
  • इससे कई बार पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जो आगे चलकर पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
  • जरूरत से ज्यादा अंडे खाने से शरीर में पोषक तत्वों का बैलेंस बिगड़ सकता है। इससे न्यूट्रिएंट्स ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाते हैं।
  • ज्यादा अंडे खाने से कई बार त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे एक्ने और दाग-धब्बे आदि हो सकते हैं। 

एक दिन में कितने अंडे खाना सुरक्षित होता है? (How Much Eggs are Safe to Eat in a Day in Hindi)

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अंडे खाने से पहले आपको अपनी शारीरिक स्थिति को देखना चाहिए। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल और वजन नियंत्रित है तो आप अपनी जरूरत के अनुसार अंडे तक खा सकते हैं। डाइटिशियन की मानें तो अगर आप हेल्दी हैं और किसी शारीरिक समस्या से नहीं जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप दिनभर में एक से दो अंडे तक खा सकते हैं। अगर आप जिम जा रहे हैं या किसी प्रकार की स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं तो अपने एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह से ज्यादा अंडे भी खा सकते हैं। 

Read Next

फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हैं पोषक तत्वों से भरपूर ये बीज, जानें फायदे

Disclaimer