Does Eating Late Night Cause Belly Fat: ब्रेकफास्ट की तरह डिनर भी हमारे दिन का जरूरी मील होता है। कुछ लोग मानते हैं कि डिनर हमेशा लाइट करना चाहिए, जिससे खाना पचने में ज्यादा समय न लगे। वहीं कई लोग डिनर अवॉइड करना ठीक मानते हैं। दरअसल रात के दौरान हमारा शरीर रेस्ट मोड पर होता है, ऐसे में खाना पचने में काफी समय लगता है। जब खाना ठीक से पच नहीं पाता, तो यह बेली फैट के रूप से हमारे शरीर में जमने लगता है। इसी तरह रात में खाने के दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो शरीर में बेली फैट के रूप में जम सकती है। तो आइये लेख में जानें विस्तार से इस बारे में।
बेली फैट का कारण बन सकती हैं खान-पान से जुड़ी ये 5 खराब आदतें- Does Eating Late Night Cause Belly Fat
खाने के तुरंत बाद सोना
अगर आपको भी खाना खाते ही सोने की आदत है, तो यह बेली फैट बढ़ने का कारण बन सकती है। इसके कारण खाना ठीक से पच नहीं पाता और कैलोरी के रूप में पेट में जमने लगता है। इसलिए खाने और सोने के बीच करीब 3 घंटे का अंतर होना चाहिए।
रात में तली-भूनी चीजें खाना
तली-भूनी चीजों को पचने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले ज्यादा भारी चीजों का सेवन करेंगे तो इससे आपके पेट की चर्बी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, यह पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे कि कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी का कारण भी बन सकता है।
इसे भी पढ़ें- 7 संकेत जो बताते हैं खराब हो चुकी है आपके खानपान की आदत, जल्द करें अपनी डाइट में बदलाव
स्क्रीन देखते हुए डिनर करना
कुछ लोग मोबाइल या स्क्रीन देखते हुए डिनर करना पसंद करते हैं। लेकिन इस कारण हम कई बार ओवरईटिंग कर लेते हैं। जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसके कारण यह हम एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक कर लेते हैं जो बेली फैट बढ़ा सकता है।
रात में अनहेल्दी स्नैक्स खाना
कई बार मिड नाईट स्नैकिंग करने लगते हैं। ऐसे में हम अनहेल्दी स्नैक्स जैसे कि नूडल्स या नमकीन-बिस्किट का सेवन ज्यादा कर लेते हैं। एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक करने से हमारा वजन बढ़ सकता है।
सोने से पहले दूध पीना
कई लोगों को सोने से कुछ देर पहले दूध पीने की आदत होती है। लेकिन यह आदत भी तेजी से वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। दरअसल दूध को पचने में ज्यादा समय लगता है, ऐसे में इसमें मौजूद कैलोरी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आपको दूध पीना पसंद है, तो सोने से 2 घंटे पहले सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- खानपान की ये 7 गलत आदतें आपकी सेहत को पहुंचाती हैं भारी नुकसान, जानें इनसे बचने के उपाय
रात के दौरान खानपान से जुड़ी ये आदतें वजन बढ़ा सकती हैं। इसलिए अपने मील को सोने में करीब 3 घण्टे का फर्क जरूर रखें। साथ ही रात में किसी भी भारी चीज का सेवन न करें।