देरी से डिनर करना दे सकता है स्ट्रोक के खतरे को दावत, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में नेचर कम्यूनिकेशन्स में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक रात में देर से खाने से हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ता है। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
देरी से डिनर करना दे सकता है स्ट्रोक के खतरे को दावत, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए समय-समय पर भोजन करना चाहिए। बहुत से लोगों की रात को देर से खाना खाने की आदत होती है। यह आदत सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकती है। हाल ही में नेचर कम्यूनिकेशन्स (Nature Communications) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक रात में देर से खाने से हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ता है। 

9 बजे से पहले करें डिनर 

यूनिवर्सिटी ऑफ सोरबोन पैरिस नॉर्ड के शोधकर्ताओं द्वारा एक इसे लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें फ्रांस के 103,389 लोगों को शामिल किया गया। इन लोगों ने 7 सालों में 15 मील दिए गए थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक रात में देर से खाना खाने से धीरे-धीरे कार्डियोवैस्कुलर रोगों का खतरा बढ़ने लगता है। जिससे आगे चलकर स्ट्रोक होने की भी आशंका बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या खाना खाने के बाद सोने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है? जानें डॉक्टर की राय

क्या कहती है स्टडी? 

स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिकों ने शोध में कुछ लोगों को शामिल किया और पाया कि रात में 8 बजे से पहले खाने वालों की तुलना में नियमित तौर पर रात को 9 बजे के बाद खाना खाने वाले 2000 लोगों को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज थी। इन लोगों में 8 बजे से पहले खाने वालों की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा तक स्ट्रोक और मिनी स्ट्रोक का खतरा था। शोधकर्ताओं के मुताबिक देर से भोजन करने की आदत शरीर के लिए अन्य भी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। 

देर से डिनर करने के नुकसान 

  • रात को देर से डिनर करना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
  • देर से भोजन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे खाना आसानी से नहीं पचता है। 
  • ऐसी आदत को फॉलो करने से आपका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ सकता है।
  • इससे कई बार रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है। 
  • देर से खाना खाने से आपको नींद नहीं आने की समस्या के साथ ही साथ वजन भी बढ़ सकता है। 

Read Next

Opioid Disorder को पहचानने के लिए FDA ने अप्रूव किया पहला टेस्ट, जानें क्या है यह डिसऑर्डर?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version