मानसून की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही लोगों को अपने खानपान में भी बदलाव करना चाहिए। कई ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जिनका सेवन गर्मियों में शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है लेकिन मानसून के मौसम में सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। मौसम में बदलाव के साथ खानपान में भी बदलाव होना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि मानसून के दौरान शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और पाचन तंत्र भी संवेदनशील हो जाता है। जैसे कि कई लोग गर्मियों में सत्तू का सेवन करते हैं, जो कि भुने हुए चने और अन्य अनाजों से तैयार होता है। यह गर्मियों में ठंडक देता है, लेकिन मानसून में इसके सेवन को लेकर लोगों के मन में कुछ सवाल उठते हैं। क्या सत्तू का सेवन इस मौसम में सुरक्षित और लाभदायक है? इस बारे में हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है।
क्या मानसून में सत्तू का सेवन करना चाहिए?
डॉक्टर श्रेय का कहना है कि सत्तू का सेवन सर्दियों के अलावा बाकी सभी मौसम में किया जा सकता है लेकिन सत्तू सबसे ज्यादा लाभदायक गर्मी के मौसम में होता है, जब तापमान ज्यादा हो। हालांकि, डॉक्टर का ये भी कहना है कि सत्तू की तासीर ठंडी होती है और इसका कोई खास नुकसान शरीर पर नहीं होता है। ऐसे में मानसून के दौरान भी सत्तू का सेवन किया जा सकता है।
मानसून में सत्तू के फायदे
1. सत्तू में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान की समस्या दूर होती है।
2. सत्तू में फाइबर होता है जो पाचन को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
3. सत्तू लंबे समय तक भूख को शांत रखता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. सत्तू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें: जौ या चना का सत्तू? क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
सत्तू के नुकसान
1. कुछ लोगों को चने के सत्तू का सेवन करने से पाचन समस्याएं होती हैं, जैसे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
2. आयुर्वेद के अनुसार, सत्तू का सेवन शरीर पर ठंडा प्रभाव डालता है। मानसून में नमी और ठंडक के कारण कुछ लोगों को इसका सेवन करने से सर्दी और खांसी की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज रोगी सत्तू का शरबत पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान
सत्तू का सेवन कैसे करें?
1. सत्तू का सेवन संतुलित मात्रा में करें, ऐसा करने से सत्तू नुकसान नहीं करेगा।
2. मानसून के दौरान सत्तू का सेवन गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए ताकि यह पाचन में सहायक हो और ठंडक के प्रभाव को कम करे।
3. सत्तू को पचाने में सहायक बनाने के लिए इसमें अदरक, जीरा और हींग जैसे मसालों का उपयोग करें।
सत्तू के सेवन से शरीर को पोषण और ऊर्जा मिलती है। लेकिन मानसून के मौसम में इसका सेवन करते समय कुछ सावधानियों का पालन करना जरूरी है। संतुलित मात्रा में और सही तरीके से सत्तू का सेवन करने से इसके फायदों का लाभ उठाया जा सकता है और इसके संभावित नुकसानों से बचा जा सकता है।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version