
कई हजार वर्षों से आयुर्वेद लोगों के रोगों को दूर करने में मदद कर रहा है। यह एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। इसमें कई औषधियों और जड़ी-बूटियो का जिक्र मिलता है। यह आपके रोगों के दूर करने में सहायक होती हैं और आपको सेहतमंद बनाती हैं। इस तरह लाल तिपतिया घास भी भारत में आसानी से उपलब्ध होती है। इस घास में मौजूद पौष्टिक गुण महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होती हैं। यह मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के साथ ही, हड्डियों को मजबूत बनाने और हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बेहतर करती है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी डॉ. एस के पाठक से जानते हैं कि लाल तिपतिया घास के क्या फायदे होते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
लाल तिपतिया घास के क्या फायदे होते हैं?
मेनोपॉज की समस्याओं को करें दूर
लाल तिपतिया घास का उपयोग मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। मेनोपॉज में कुछ महिलाओं को रात में अधिक पसीना आने की परेशानी होती है, इसे दूर करने के लिए आप लाल तिपतिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।
त्वचा को बनाएं हेल्दी
लाल तिपतिया घास में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। स्किन में सूजन, आंखों के नीचे झुर्रियों की समस्या को दूर करने में भी लाल तिपतिया फायदेमंद होती है।
हड्डी को बनाएं मजबूत
यह आपकी हड्डी को मजबूत बनाने में मददगार होती है। इससे बोन डेंसिटी बेहतर होती है। लाल तिपतिया में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोन गुण बुढ़ापे में ऑस्टियोपरोसिस के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं।
हृदय संबंधी समस्या को दूर करें
लाल तिपतिया घास में मौजूद आइसोफ्लेवोन्स एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने और एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाकर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करें
लाल तिपतिया में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और फाइटोकेमिकल्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पुरानी बीमारियों का मुख्य कारण हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
लाल तिपतिया का इस्तेमाल कैसे करते हैं?
लाल तिपतिया का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। इसके कई फायदे होते हैं। लाल तिपतिया का उपयोग करने के लिए आप इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, बाजार में कई लाल तिपतिया की कई आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज को कम करने के लिए जामुन की पत्तियों का करें सेवन, तेजी से कम होगा शुगर लेवल
लाल तिपतिया, हड्डियों को मजबूत बनाने और हृदय रोगों को दूर करने के में फायदेमंद होती है। यह महिलाओं के मेनपॉज से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। आप आयुर्वेदाचार्य की सलाह से इसका उपयोग कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version