Expert

गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए घर पर इन 5 तरीकों से बनाएं सत्तू

गर्मियों में सत्तू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में सत्तू शामिल करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं घर पर सत्तू पाउडर कैसे बनाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए घर पर इन 5 तरीकों से बनाएं सत्तू


Ways To Make Sattu At Home: तापमान के बढ़ने का असर आपके सेहत पर पड़ता है। गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ने और लू लगने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में गर्मी से बचाव करने के लिए और शरीर की एनर्जी को बनाए रखने के लिए लोग अपनी डाइट में सत्तू शामिल करते हैं। सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जो आपके शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी को बनाए रखने में काफी मदद करता है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी को बनाए रखने के लिए सत्तू से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है। खासकर जब इसे जौ और चने जैसे पौष्टिक अनाजों से बनाया जाए। ऐसे में आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानते हैं कि घर पर सत्तू कैसे बनाएं? (How to make sattu at home?)

घर पर सत्तू पाउडर कैसे बनाएं? - How To Make Sattu Powder in Hindi?

1. सिंपल जौ का सत्तू

रेसिपी- गर्मियों में जौ को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप सिंपल जौ का सत्तू बना सकते हैं। घर पर सत्तू बनाने के लिए जौ को अच्छी तरह साफ करके धो लें और धूप में सुखा लें और फिर मिक्सर जार में डालकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को छलनी से छानकर एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर करें और उपयोगकरें।

फायदे- सिर्फ जौ का सत्तू आपके शरीर को ठंड देने में मदद करता है। इसे खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इतना ही नहीं इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है। डायबिटिक लोगों के लिए भी ये अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: सत्तू वजन घटाने में फायदेमंद होता है या वजन बढ़ाने में? एक्सपर्ट से जानें

2. भुने हुए जौ का सत्तू की रेसिपी

रेसिपी- गर्मियों से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में सत्तू शामिल करने के लिए जौ को भूनकर इसका उपयोग कर सकते हैं। भुने हुए जौ का सत्तू बनाने के लिए आप जौ को धीमी आंच पर भून लें, जब तक उसमें हल्की खुशबू न आने लगे। फिर ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और छानकर स्टोर कर लें।

फायदे- भुने हुए जौ का सत्तू का सेवन लू लगने से होने वाली समस्याओं से बचाता है। इतना ही नहीं, यह सत्तू शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, थकावट दूर करता है, एनर्जी को बूस्ट करता है।

3. अंकुरित जौ का सत्तू की रेसिपी

रेसिपी- अंकुरित जौ का सत्तू भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंकुरित जौ का सत्तू बनाने के लिए आप सबसे पहले जौ को धोकर एक दिन पानी में भिगो दें और फिर उसे कपड़े में बांधकर 1 से 2 दिन के लिए छोड़ दें, ताकि वे अंकुरित हो जाए। इन्हें धूप में रखकर सुखाकर भून लें और फिर इसे पीस लें। बस आपका अंकुरित जौ का सत्तू तैयार है।

फायदे- अंकुरित जौ का सत्तू न सिर्फ आपके शरीर को ठंडक दोता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है, बल्कि एंजाइम्स से भरपूर होने के कारण यह पाचन में मददगार है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और वजन कम करने में भी मदद कर सकता है।

Sattu Recipe

4. मसालेदार जौ का सत्तू की रेसिपी

रेसिपी- अगर आप अपने सत्तू में एक अलग स्वाद जोड़ना चाहते हैं तो मसालेदार सत्तू तैयार कर सकते हैं। ये सत्तू बनाने के लिए आप सबसे पहले सत्तू को धोकर सुखा लें और उसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें थोड़ा भुना हुआ जीरा, काला नमक, चाट मसाला और सुखा पुदीना पाउडर मिला लें। बस इस मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रख लें।

फायदे- मसालेदार जौ का सत्तू न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट और पाचन में फायदेमंद होता है, बल्कि ये गैस और अपच की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसके साथ ही मसालेदार जौ के सत्तू का सेवन आपके भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, गर्मी में पसीने के बाद शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में सत्तू का सेवन करना सही है? जानें इसके फायदे और नुकसान

5. चना और जौ को मिलाकर सत्तू बनाने की रेसिपी

रेसिपी- जौ को साफ करके धो लें और उसे सुखा लें। इसके बाद चना और जौ को अच्छी तरह भून लें और फिर इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लें और फिर इसे छलनी से छान लें। बस आपका चना और जौ का सत्तू तैयार है, इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।

फायदे- जो और चना का सत्तू आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इस सत्तू का सेवन लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। इसके साथ ही, कमजोरी और थकावट को भी दूर करता है और ये बड़े और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

गर्मी में सत्तू का सेवन न सिर्फ लू और गर्मी से राहत दिलाता है, बल्कि आपके शरीर को हाइड्रेटेड, एनर्जेटिक और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आप अपनी डाइट में जौ से इन अलग-अलग तरीकों से सत्तू बनाकर खा सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सत्तू कब नहीं खाना चाहिए?

    सत्तू खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे सुबह या दोपहर में खाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि रात के समय सत्तू का सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
  • सत्तू की तासीर क्या होती है?

    सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए, गर्मियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और लू से बचाता है।
  • सत्तू खाने के क्या फायदे हैं?

    गर्मियों में सत्तू खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है, जैसे शरीर को एनर्जी मिलना, पाचन में सुधार, और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। 

 

 

 

Read Next

यूरिक एसिड बढ़ने पर खाली पेट क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer