सत्तू पाउडर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। बाजार से सत्तू पाउडर खरीदकर खाने के बजाय इसे घर पर बनाकर खाना अधिक लाभकारी साबित होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ ही इम्यून सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है। बच्चों से लेकर किसी भी उम्र तक के लिए सत्तू पाउडर का सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस पाउडर को बनाने और इसे खाने से होने वाले फायदे।
सत्तू पाउडर बनाने का तरीका
- सत्तू पाउडर को बनाने के लिए आप को सबसे पहले सबसे पहले एक कटोरी चने को रातभर के लिए भिगोकर रख देना है।
- इसके बाद आपको इसे कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए सुखाने के लिए रख दें।
- अब आपको इसे अच्छे 10 मिनट के लिए रोस्ट करना है।
- इसके बाद आपको चने को मिक्सर ग्राइंडर में अच्छे से बारीक करके पीस लेना है।
- अब आपको इस पाउडर को स्टोर करके रखना है। इसे बनाने के बाद आप कई तरीकों से खा सकते हैं।
View this post on Instagram
सत्तू पाउडर खाने के तरीके
- सत्तू पाउडर को बनाकर आप कई तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं।
- सत्तू पाउडर को आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
- आप चाहें तो इस पाउडर का पराठा बनाकर भी खा सकते हैं।
- कई जगहों पर इस पाउडर में पानी मिलाकर हल्का गीला करके भी खा सकते हैं।
- सत्तू पाउडर का लड्डू बनाने के साथ ही आप इसका हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - बेसन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें ज्यादा खाने के कुछ नुकसान
सत्तू पाउडर खाने के फायदे
- सत्तू पाउडर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
- इसे खाने से शरीर में जमा चर्बा आसानी से कम होती है।
- सत्तू पाउडर खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर रहता है साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
- इसे खाने से खून में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल आसानी से निकलता है।
- गर्मियों के दिनों में इसका घोल बनाकर पीने से पेट ठंडा रहता है।
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version