Expert

बेसन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें ज्यादा खाने के कुछ नुकसान

बेसन के सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता से सेहत को कई नुकसानों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानें फायदे और नुकसान
  • SHARE
  • FOLLOW
बेसन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें ज्यादा खाने के कुछ नुकसान


बेसन के बारे में आपको पता ही होगा। ये हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि छिलके रहित चने की दाल को पीसकर बेसन बनाया जाता है। बेसन कच्चे चने और भुने चने, दोनों से बनाया जाता है। वहीं बेसन का हलवा हो, बेसन के पकौड़े या बेसन का चीला, लोगों को खूब पसंद आता है। बेसन के अंदर प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। ऐसे में इसके सेवन से सेहत को कई समस्या से दूर रखा जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बेसन सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - उच्च रक्तचाप से राहत

बता दें कि बेसन 2 तरीकों से बनता है। एक भुने चने के माध्यम से और एक कच्चे चने के माध्यम से। यदि व्यक्ति भुने हुए चने के माध्यम से बना बेसन का प्रयोग करता है तो उसका उच्च रक्तचाप नियंत्रित रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भुने हुए बेसन के अंदर सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है। अगर शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो जाए तो उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। वहीं बेसन के अंदर जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावट वाला बेसन? जानें कैसे करें असली और नकली बेसन की पहचान

2 - वजन को करें नियंत्रित

आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में बता दें कि  वजन को कम करने में बेसन आपके बेहद काम आ सकता है। बेसन के सेवन से शरीर में वसा एकत्रित नहीं हो पाता है। वहीं बेसन के अंदर पाए जाने वाला मैग्नीशियम, आयरन और जिंक वजन को नियंत्रित करने में उपयोगी है। बता दें कि इसके सेवन से पाचन क्रिया तंदुरुस्त रहती है। साथ ही इसके सेवन से व्यक्ति को अपना पेट भरा महसूस हो सकता है। वजन को नियंत्रित करने में बेसन आपके बेहद काम आ सकता है।

3 - कोलस्ट्रॉल को करे नियंत्रित

जो लोग अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं उन्हें बता दें कि बेसन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। इससे संबंधित एक शोध भी सामने आया है, जिससे पता चलता है कि नियमित रूप से यदि बेसन का सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे अलग बेसन में फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी हैं। बेसन के अंदर स्वस्थ अनसैचुरेटेड फैट भी मौजूद होता है, जो ना केवल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है बल्कि उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में बेसन आपके काम आ सकता है। शोध पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

4 - एनीमिया की समस्या से राहत

बता दें कि बेसन के अंदर आयरन पाया जाता है। वहीं अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को लक्षणों के तौर पर शरीर में थकान, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं जब शरीर में फोलिक एसिड और विटामिन-बी12 की कमी हो जाती है तो इसके कारण मेगालोब्लास्टिक एनीमिया की समस्या हो सकती है। इस समस्या के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी और प्लेटलेट्स की संख्या कम हो सकती है। ऐसे में बेसन के सेवन से एनीमिया की समस्या से राहत हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- बेसन का शीरा पीने से बढ़ती है शरीर की इम्यूनिटी और दूर रहती हैं ठंड में होने वाली बीमारियां, जानें आसान रेसिपी

5 - हड्डियों को मिलेगी मजबूती

बेसन के सेवन से सेहत की हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। बता दें कि बेसन के अंदर कैल्शियम के साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद उपयोगी है। जबकि हड्डियों के निर्माण के लिए बेसन में मौजूद फास्फोरस बेहद उपयोगी है। जो लोग ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से अपना बचाव करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचाव में बेसन बेहद उपयोगी हैं। 

बेसन के सेवन से होने वाले नुकसान

किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ बेसन के साथ भी है। यदि व्यक्ति अधिक मात्रा में बेसन का सेवन करता है तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। यह नुकसान निम्न प्रकार हैं-

1 - जैसा कि हमने पहले भी बताया कि बेसन के अंदर में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यदि व्यक्ति बेसन के सेवन का ज्यादा मात्रा में सेवन करता है तो इससे शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ सकती है, जिसके कारण पेट से संबंधित कई समस्याएं जैसे- पेट फूलने की समस्या, पेट में ऐंठन आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति को पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

2 - जिन लोगों को बेसन से एलर्जी है वो बेसन का सेवन ना करें। वे इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। वरना इससे सेहत को कई और समस्याएं हो सकती हैं।

3 - जो लोग किडनी से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं वह भी बेसन का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि बेसन के सेवन से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता से व्यक्ति को कुछ नुकसानों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट में बेसन को सीमित मात्रा में जोड़ना चाहिए। जो लोग स्पेशल डाइट फोलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं वे अपनी डाइट में बेसन को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे अलग गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अपनी डाइट में बेसन को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ध्यान दें कि जो लोग बालों या त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं वे इस समस्या को दूर करने में बेसन का उपयोग कर सकते हैं।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

अदरक के छिलके दूर करते हैं शरीर की कई परेशानियां, जानें इस्तेमाल करने तरीका और फायदे

Disclaimer