Kya Barish Ke Mausam Mein Jau Ka Sattu Pi Sakte Hain In Hindi: साबुत अनाजों में से एक जौ के सत्तू में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। खासकर गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग जौ और चने के सत्तू का सेवन करना पसंद करते हैं। यह गर्मियों की लोकप्रिय ड्रिंक हैं, जो के सत्तू की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या बरसात में भी इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या बरसात के मौसम में जौ के सत्तू का सेवन किया जा सकता है?
क्या बारिश के मौसम में जौ का सत्तू पी सकते हैं? - Can We Drink Barley Sattu In The Rainy Season?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, जौ के सत्तू की तासीर ठंडी होती है, साथ ही, इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन करते समय साफ पानी का इस्तेमाल करें, जौ के सत्तू को ताजा पिएं और सर्दी-खांसी से जुड़ी समस्या होने पर इसका सेवन करने से बचें।
जौ के सत्तू में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients In Barley Or Jau Sattu In Hindi
जौ के सत्तू में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Barley Sattu Laddu: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं जौ के सत्तू से बने लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे
बरसात के मौसम में जौ का सत्तू पीने से मिलने वाले फायदे - Benefits Of Drinking Barley Or Jau Sattu In Rainy Season In Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट करे
जौ में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट कर बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने में भी मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक
जौ एक नेचुरल रूप से डिटॉक्सिफायर का काम करता है। बरसात में इसका सेवन करने से यूरिन के माध्यम से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, सूजन को कम करने और शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे बरसात के मौसम में शरीर में पानी की कमी से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: बरसात में बिगड़ न जाए सेहत! खराब पाचन से बचने के लिए एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं, क्या नहीं
शरीर की गर्मी को कम करे और एनर्जी दे
जौ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत कर पाचन को दुरुस्त करने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में सहायक है। इसका सेवन करने से शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है।
पाचन में फायदेमंद
जौ में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से गट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जौ पाचन में हल्का होता है। इसके अलावा, जौ का सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने, भूख कम करने और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
सावधानियां
जौ के सत्तू को मीठे या नमकीन के रूप में बनाया जाता है। बरसात के मौसम में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन बारिश के मौसम इसका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- इसको बनाते समय साफ पानी का इस्तेमाल करें
- इसको ताजा और तुरंत पिएं, बनाकर न छोड़ें
- सर्दी-खांसी और कमजोर पाचन की समस्या में इसका सेवन न करें।
- प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह अनुसार, सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
निष्कर्ष
जौ के सत्तू में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। बरसात के मौसम में इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, शरीर को हाइड्रेट करने, पेट को ठंडक देने, शरीर को एनर्जी देने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और बरसात के मौसम में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
जौ का सत्तू पीने से क्या फायदा होता है?
जौ के सत्तू का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, पाचन को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को ठंडक रखने, शरीर को डिटॉक्स करने, वजन कम करने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।जौ के सत्तू के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
जौ के सत्तू का सेवन अधिक मात्रा में करने से पाचन को दुरुस्त करने, ब्लोटिंग होने, एलर्जी होने, वजन बढ़ने, कई बार त्वचा में खुजली होने और सूजन आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।जौ की तासीर क्या होती है?
जौ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, पेट को ठंडा रखने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।