Masala Barley For Weight Loss: वजन घटाना आज के समय में एक चुनौती बन गया है। आजकल खराब खान-पान और गलत जीवनशैली को फॉलो करने से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। वजन घटाने के लिए आप मसाल जौ का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं और वजन भी आसानी से घटता है। आइये एक्सपर्ट कनक गुरनानी से जानते हैं मसाला जौ खाने के फायदे और इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।
मसाला जौ बनाने के लिए लें ये सामाग्रियां (Masala Barley Ingredients)
- मसाला जौ बनाने के लिए आधा चम्मच जौ लें।
- अब आपको एक चम्मच घी और आधा चम्मच सरसों के बीज लेने हैं।
- इसके साथ ही दो हरी मिर्च और थोड़ी सी हींग लेनी है।
- अब आपको आधा चम्मच जीरा और 10 करी पत्ते लेने हैं।
- इसके साथ ही थोड़ा प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर लेना है।
- अब स्वादअनुसार हल्दी, नमक और लाल मिर्च लेनी है।
- अब 2 चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच धनिया की पत्तियां लें।
View this post on Instagram
कैसे बनाएं मसाला जौ? (How to make Masala Barley)
- मसाला जौ बनाने के लिए एक कटोरी जौ लें और उसे अच्छे से साफ कर लें और रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- अब इसे 15 मिनट के लिए उबाल लें और तवे पर घी में राई, जीरा और करी पत्ते को रोस्ट कर लें।
- अब सभी सामाग्रियों को अच्छे से मिला दें और इसे ढ़ककर रख दें।
- अब आपको इसमें उबले हुए जौ मिलाकर 3 से 4 मिनट के लिए पकाना है।
- लीजिए आपका मसाला जौ बनकर तैयार है।
जौ खाने के फायदे (Benefits of Eating Barley)
- जौ वजन घटाने के लिए एक जबरदस्त विकल्प है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास होता है, जिससे वजन आसानी से कम होता है।
- जौ में मिले वाले पोषक तत्व कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को हेल्दी रखकर हार्ट के फंक्शन्स को बढ़ाते हैं।
- जौ खाना पाचन संबंधी समस्याओं जैसे अपच और मलत्याग में होने वाली कठिनाई को कम करने में मदद करता है।
- यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हेल्दी साबित होता है।
- इसे खाने से कोलन कैंसर का जोखिम भी कम होता है।