Doctor Verified

Barley Flour for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए जौ के आटे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके

Vajan Badhane ke Liye Jau ka Atta: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो जौ के आटे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस आटे का सेवन करने से वेट गेन में मदद मिल सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Barley Flour for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए जौ के आटे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके


Jau ka Atta for Weight Gain: आजकल कई लोग वजन घटाना चाहते हैं, तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो वजन बढ़ाना (Weight Gain in Hindi) चाहते हैं। वजन बढ़ाना भी किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता है। वेट गेन के लिए कोई हेल्दी डाइट लेता है, तो कोई प्रोटीन सप्लीमेंट का भी सहारा लेता है। इसके अलावा, कुछ लोग तो ऐसे हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों (Ayurvedic Herbs for Weight Gain in Hindi) का भी सेवन करते हैं। अगर आप भी बिना घर की चीजों से ही वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो जौ का आटा फायदेमंद साबित हो सकता है। जौ का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जौ के आटे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, जौ के औटे में कैलोरी भी अधिक होते हैं। इसलिए आप चाहें तो वजन बढ़ाने के लिए जौ के आटे का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए जौ के आटे का सेवन कैसे करें (Vajan Badhane ke Liye Jau ke Atte ka Sevan Kaise Kare)? 

वजन बढ़ाने के लिए जौ के आटा कैसे खाएं?- How to Consume Jau Flour for Weight Gain in Hindi

1. जौ का पराठा- Jau Paratha for Weight Gain

अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो अपनी रोज की डाइट में जौ का पराठा जरूर शामिल करें। आप जौ के आटे में पनीर, आलू या फिर किसी सब्जी का मिश्रण डालकर पराठा बना सकते हैं। आप इस पराठे की कैलोरी बढ़ाने के लिए इसे घी में सेंकें। इससे आपको हेल्दी फैट भी मिलेगा। नियमित रूप से जौ के आटे का पराठा खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- दुबलेपन से हैं परेशान? तो जानें वजन बढ़ाने के लिए कौन-सा आटा खाना चाहिए

jau

2. जौ का हलवा- Jau ka Halwa for Weight Gain

आप चाहें तो जौ को हलवा के रूप में भी ले सकते हैं। जौ का हलवा बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। अगर आप रोजाना जौ के आटे का दलिया खाएंगे, तो इससे आपको वेट गेन में मदद (Weight Gain Tips) मिल सकती है। इसके लिए आप एक पैन में घी डालें। फिर, इसमें कप जौ का आटा डालें। आटे को घी में अच्छी तरह भून लें। इसमें पानी मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। आप इसमें दूध और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। दलिये में चीनी के बजाय, शहद या गुड़ मिला सकते हैं। जौ का हलवा (Barley in Hindi) खाने से आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Ragi Flour for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए रागी के आटे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके

3. जौ की स्मूदी- Jau Smoothie for Weight Gain

अधिकतर लोग वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी का सेवन करते हैं। कोई ओट्स, तो कोई केले की स्मूदी पीना पसंद करता है। इसके अलावा, जौ की स्मूदी भी वेट गेन (Barley Smoothie Benefits) में फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप जौ का आटा लें। इसमें दूध, शहद और एक केला मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। फिर आप इस स्मूदी को पी सकते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट इस स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। रोजाना वर्कआउट से पहले या बाद में इस स्मूदी को पीने (Healthy Smoothie for Weight Gain) से आपको वेट गेन में काफी मदद मिलेगी। 

Jau ka Atta for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए आप जौ का पराठा, जौ का हलवा और जौ की स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ जौ का सेवन करने से ही आपका वजन नहीं बढ़ेगा। इसके साथ, आपको अपने संपूर्ण डाइट का खास ख्याल रखना होगा। साथ ही, अगर तमाम कोशिशों के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है, तो एक्सपर्ट से जरूर कंसल्ट करें।

Read Next

वजन कम करने के लिए ट्रेंड में है वॉटर फास्टिंग, जानें इसके बारे में

Disclaimer