Doctor Verified

Ragi Flour for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए रागी के आटे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके

Ragi Flour for Weight Gain: रागी का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रागी के आटे का सेवन रोजाना कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Ragi Flour for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए रागी के आटे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके


How to Eat Ragi Flour for Weight Gain: आजकल लोग न सिर्फ अधिक वजन से परेशान हैं। बल्कि, कई लोग अपने दुबले-पतले और कमजोर शरीर से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग वजन बढ़ाने के लिए कई उपाय आजमाते हैं। कोई सप्लीमेंट लेता है, तो कोई वेट गेन के लिए प्रोटीन पाउडर लेता है। आप चाहें तो वेट गेन करने के लिए घरेलू चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें रागी का आटा भी शामिल है। रागी का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। रागी का आटा वेट गेन में भी मददगार होता है। वजन बढ़ाने के लिए रागी के आटे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए रागी के आटे का सेवन कैसे करें (Vajan Badhane ke Liye Ragi ke Aate ka Sevan Kaise Kare)?

वेट गेन के लिए रागी का आटा कैसे खाएं?

1. रागी का हलवा

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में रागी के आटे से बना हलवा शामिल कर सकते हैं। रागी के आटे का हलवा, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह वेट गेन में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक पैन में घी गर्म करें। इसमें रागी का आटा डालें और फिर धीमी आंच पर भून लें। फिर इसमें ब्राउन शुगर की चाशनी डालें और धीरे-धीरे चलाते रहें। इसके बाद, आप इसमें बादाम, काजू और किशमिश आदि डाल सकते हैं। वेट गेन के लिए आप कुछ दिनों तक रोजाना रागी के आटे के हलवे का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में खाएं रागी के आटे से बनी रोटी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

ragi sheera

2.  रागी शीरा

रागी शीरा भी वेट गेन में सहायक हो सकता है। अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में रागी शीरा जरूर शामिल करें। रागी शीरा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। वेट गेन के लिए आप नियमित रूप से रागी शीरा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रागी के आटे को घी में अच्छी तरह से भून लें। फिर इसमें दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। रोजाना रागी शीरा खाने से आपको ताकत और एनर्जी मिलेगी। साथ ही, आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा

आप चाहें तो रागी के आटे को घी में भून लें। फिर एक गिलास दूध लें और इसमें रागी का आटा मिला लें। आप इसमें किशमिश भी डाल सकते हैं। रोजाना दूध और रागी के आटे का सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितनी मात्रा में रागी खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा रागी खाने के नुकसान

ragi roti

3. रागी की रोटी

अगर आपका शरीर दुबला-पतला और कमजोर है, तो आप अपनी डाइट में रागी की रोटी जरूर शामिल करें। रागी के आटे की रोटी खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होगी। रागी की रोटी, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। आप चाहें तो सिर्फ रागी के आटे की रोटी खा सकते हैं। या गेहूं और रागी के आटे को मिक्स करके रोटी बना सकते हैं। रोजाना रागी के आटे की रोटी खाने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे। साथ ही, आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। 

अगर वेट गेन करने के लिए आप भी रागी के आटे का सेवन कर रहे हैं, तो अधिक मात्रा में इसे खाने से बचें। दरअसल, रागी के आटे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। 

Read Next

Healthy Weight Loss Tips: हेल्दी तरीके से वजन कम कैसे करें? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer