Foods To Avoid During Monsoon: बरसात के मौसम में वातावरण मे उमस बढ़ जाती है। बाहर बरसात होने के कारण चलना-फिरना और वर्कआउट करना भी कम हो जाता है। इस मौसम में लोग तला-भूना और मसालेदार खाना ज्यादा खाते हैं। इस वजह से लोगों को मानसून में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी ज्यादा होती हैं। मानसून सीजन में डाइजेशन इंप्रूव करने के लिए हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाली चीजें खानी चाहिए। साथ ही, ऐसे में भारी और देरी से पचने वाली चीजें अवॉइड करनी चाहिए। ऐसे में क्या खाना सही है या क्या अवॉइड करना चाहिए। आइये लेख में डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानें इस बारे में।
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? What Should We Eat In Monsoon Season
गर्म और पका हुआ खाना खाएं- Warm or Boiled Food
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए केवल गर्म खाना खाएं। ऐसे में हल्की और पकी हुई चीजें ही खानी चाहिए। ऐसे में आप खिचड़ी, दाल-चावल, पोहा, उपमा, इडली और उबली हुई सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। उन चीजों का सेवन करें जिन्हें पचने में कम समय लगता है।
सूप और हर्बल टी- Soup or Herbal Tea
मानसून में बॉडी को नैचुरली डिटॉक्स करने के लिए आप वेजिटेबल सूप और हर्बल टी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में अदरक की चाय, पुदिने की चाय, तुलसी की चाय और सब्जियों और दाल के सूप फायदेमंद होते हैं। ये चीजें कब्ज और ब्लोटिंग नहीं होने देती हैं और पेट को हल्का रखती हैं।
इसे भी पढ़ें- मानसून में कीड़ों से बचाव कैसे करें? जानें ये सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं और इन्हें भगाने के घरेलू उपाय
मसालों को डाइट में शामिल करें- Spices
बरसात के मौसम में आप हल्दी और काली मिर्च की चाय पी सकते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये इंफेक्शंस और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करते हैं। इस मौसम में जीरा, हल्दी, हींग, काली मिर्च जैसे मसालों को डाइट में जरूर शामिल करें। रात में आप हल्दी और काली मिर्च वाला दूध भी पी सकते हैं।
मौसमी फलों का सेवन करें- Fruits
मानसून में कई लोग फलों को अवॉइड करते हैं। लेकिन इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। क्योंकि विटामिन्स और मिनरल्स फलों से ही मिलते हैं। ऐसे में आप केला, पपीता, सेब, अनार का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें सभी फलों को धोकर और छिलके उतारकर ही सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- क्या मानसून में होने वाली एलर्जी कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाती हैं? जानें डॉक्टर से
डाइट को बैलेंस्ड रखें- Balanced Diet
इस मौसम में दही और छाछ का सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए। अपनी डाइट में सभी तरह के फलों और सब्जियों को शामिल करें। डाइट में ड्राई फ्रूट्स भी शामिल करें जिससे बॉडी को हेल्दी फैट्स मिलें और एनर्जी बनी रहे। इससे गट हेल्थ और इम्यूनिटी मेंटेन रहेगी।
साबुत अनाज खाएं- Whole Grains
अपनी डेली डाइट में साबुत अनाज जरूर शामिल करें। इससे बॉडी को एनर्जेटिक रहने में मदद मिलेगी। आप डाइट में भूने हुए मूंग दाल स्प्राउट्स, प्रोटीन रिच फूड्स शामिल कर सकते हैं।
बरसात के दिनों में क्या नहीं खाना चाहिए? What To Avoid In Rainy Season
कच्ची और पत्तेदार सब्जियां- Raw or Leafy Vegetables
मानसून में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में कच्ची और पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें बैक्टीरिया पैदा होने से इंफेक्शन और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कच्ची सब्जियां खाने से इम्यूनिटी वीक हो सकती है।
स्ट्रीट फूड- Street Food
बरसात के मौसम सड़क पर बन रहे गरमा गरम समोसे और पकौड़े हर किसी का मन लुभा सकते हैं। लेकिन इस मौसम में स्ट्रीट फूड ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में खुला रखे खाने में बैक्टीरिया और फंगस होने लगती है। इन चीजों के सेवन से इंफेक्शंस और बीमारियों का खतरा हो सकता है।
तला-भूना और मसालेदार खाना- Oily or Spicy Food
बरसात के मौसम में मसालेदार और तला-भूना खाना ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन मानसून में रोजाना ऐसा खाना खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इस मौसम में पाचन क्रिया धीमी होती है। ऐसे में भारी खाना पचने में समय लग सकता है और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में फ्रिज में रखा ठंडा खाना अवॉइड करना चाहिए।
बहुत ज्यादा डेरी- Dairy Products
मानसून में दूध से बनी चीजों का सेवन भी कम करना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को पचने में समय लगता है जिससे पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में छाछ और दही का सेवन भी कम करना चाहिए। दूध और पनीर कम लेना चाहिए, क्योंकि ये कफ बढ़ने की वजह बन सकते हैं।
FAQ
बारिश के मौसम में पाचन क्रिया कैसे सुधारें?
बारिश के मौसम में पाचन क्रिया सुधारने के लिए हल्का और ताजा खाना खाएं। ऐसे में कच्ची और पत्तेदार सब्जियों को अवॉइड करें। गुनगुना पानी पिएं और खाना खाने के बाद जीरे और अजवाइन की चाय पिएं।बरसात के दिनों में क्या नहीं खाना चाहिए?
बरसात के दिनों में कच्ची और पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। ऐसे में तला-भूना और मसालेदार खाना भी अवॉडइ करना चाहिए। इस मौसम में स्ट्रीट फूड और डेरी प्रोडक्ट्स भी अवॉइड करने चाहिए।कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत कैसे बनाएं?
कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। गुनगुने पानी का सेवन करें। हल्का खाना खाएं और रात में देरी से डिनर करना अवॉइड करें। सुबह उठते ही गुनगुना पानी या हर्बल टी पिएं। अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन जरूर शामिल करें।