Doctor Verified

क्या बरसात में भी खा सकते हैं गोंद कतीरा? पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और नुकसान

Can We Consume Gond Katira in Monsoon: गोंद कतीरा का तासीर ठंडी होती है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि मानसून में गोंद कतीरा खाना चाहिए या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बरसात में भी खा सकते हैं गोंद कतीरा? पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और नुकसान


Can We Consume Gond Katira in Monsoon: पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून में झमाझम बारिश और फुहार जितना मन को लुभाती है, उससे कहीं ज्यादा स्वास्थ्य के लिए चैलेंज (Health issue during Monsoon) लेकर आती है। मानसून में सर्दी, खांसी, बुखार के साथ-साथ स्किन फंगल इन्फेक्शन (Fungal Infection in Monsoon) का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। यही कारण है कि मानसून में खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

भारतीय रसोई में कई परंपरागत खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो न सिर्फ मानसून में स्वाद को लुभाते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। इन्हीं में एक है गोंद कतीरा (Tragacanth Gum)। अक्सर लोग गोंद कतीरा गर्मियों में खाते हैं। लेकिन जब बात मानसून की आती है, तो यह सवाल उठता है कि क्या इस मौसम में भी गोंद कतीरा खाना सुरक्षित है (Is Gond Katira Safe in Monsoon)? इन दिनों जब मानसून चल रहा है, तब जानते हैं कि गोंद कतीरा मानसून में खाना चाहिए या नहीं।

क्या मानसून में गोंद कतीरा खा सकते हैं- Can We Consume Gond Katira in Monsoon

दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, Anjana Kalia‘s Diet Clinic, Delhi) के अनुसार, मानसून में वातावरण में नमी ज्यादा होती है। इससे बैक्टीरिया और फंगस का प्रसार तेजी से होता है। यही कारण है कि मानसून में लोगों की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इससे गैस, अपच, दस्त और अम्लता की समस्या बढ़ जाती है। मानसून के मौसम में अगर अधिक मात्रा में ठंडक और भारी पचने वाले फूड्स खाए जाए, तो इससे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, गोंद कतीरा कफ और पित्त को शांत करता है। यह वात दोष को नहीं बढ़ाता, इसलिए इसे सीमित मात्रा में मानसून में इसका सेवन बिल्कुल सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं मटन बोन शोरबा, डाइटिशियन से जानें रेसिपी और फायदे

gond-inside2-

डॉ. अंजना कालिया बताती हैं कि मानसून में एक सीमित मात्रा में अगर गोंद कतीरा खाया जाए, तो ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा ठंडी तासीर वाला पदार्थ है, जो गर्मियों में फायदेमंद (Health Benefits of Gond Katira) होता है। लेकिन मानसून में जब पाचन कमजोर होता है, तो इसका सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं अदरक के लड्डू, जानें इसकी रेसिपी

मानसून में गोंद कतीरा खाने के फायदे- Benefits of Gond Katira in Monsoon

- मानसून में होने वाली शारीरिक गर्मी से राहत दिलाने में गोंद कतीरा फायदेमंद होता है। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, मानसून में जिन लोगों को अधिक पसीना आता है या त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं, उनके लिए गोंद कतीरा फायदेमंद होता है।

- गोंद कतीरा में मूत्रनलिका को ठंडक पहुंचाने वाले तत्व होते हैं। मानसून में गोंद कतीरा खाने से यूटीआई और मूत्र नलिका में होने वाले संक्रमण से बचाव होता है।

- मानसून में कई लोगों की त्वचा चिपचिपी और रूखी हो जाती है। ऐसे में गोंद कतीरा खाया जाए तो ये त्वचा की नमी का लॉक करके उसे मुलायम बनाता है। गोंद कतीरा मानसून में होने वाली ड्राई स्किन की परेशानी को भी दूर करता है।

- गोंद कतीरा में कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं। मानसून में जिन लोगों को हड्डियों और जॉइंट में दर्द होता है, उन्हें गोंद कतीरा का सेवन करने से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में बालों को धोते समय न करें ये 5 गलतियां, खराब हो सकती है बालों की क्वालिटी

मानसून में गोंद कतीरा खाने के नुकसान- Side Effect of eating Gond Katira in monsoon

- मानसून में नमी और बैक्टीरिया का प्रसार ज्यादा होने के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इस स्थिति में अगर गोंद कतीरा खाया जाए तो ये गैस और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

- आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। मानसून में अगर इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में किया जाए तो इससे सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है।

- गोंद कतीरा को अक्सर शरबत, लड्डू या किसी अन्य मीठे ड्रिंक में मिलाकर लिया जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। मानसून में डायबिटीज के मरीजों को गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

- मानसून में हवा में मौजूद नमी के कारण फंगल इंफेक्शन का खतरा भी होता है। ऐसे में अगर गोंद कतीरा को सही तरीके से स्टोर न किया जाए या सही से न भिगोया जाए, तो उसमें फंगस लग सकता है जो संक्रमण का कारण बनता है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में घर की ह्यूमिडिटी की वजह से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, डॉक्टर से जानें इसके बारे में 

किन लोगों को मानसून में गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए?- Who should not eat Gond Katira in monsoon

ओनलीमायहेल्थ के साथ खास बातचीत के दौरान डॉ. अंजना कालिया बताती हैं कि मानसून में गोंद कतीरा का सेवन सुरक्षित होता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों को गोंद नहीं खाना चाहिए।

  • सर्दी-खांसी या गले की खराश से परेशान लोग
  • जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर हो
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चे
  • ऐसे लोग जिन्हें ठंडे फूड्स से एलर्जी की परेशानी हो

इसे भी पढ़ेंः पेरिमेनोपॉज क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

निष्कर्ष

आयुर्वेदाचार्य के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि गोंद कतीरा का सेवन एक सीमित मात्रा में मानसून में किया जा सकता है। लेकिन जिन लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या, सर्दी, खांसी है, तो उन्हें मानसून में गोंद कतीरा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ध्यान रहे कि मानसून में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में गोंद कतीरा को स्टोर करते समय सावधानी जरूर बरतें।

Image Credit: Freepik.com

FAQ

  • गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं?

    गोंद कतीरा खाने से सेहत कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। गोंद कतीरा गर्मी से राहत, पाचन में सुधार, त्वचा की खूबसूरती और दोमुंहे बालों से राहत दिलाता है।
  • गोंद कतीरा कब और कैसे खाना चाहिए?

    गोंद कतीरा को खाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 घंटों के लिए पानी में भिगो दें। गर्मियों में पानी में भिगोया हुआ गोंद कतीरा दोपहर के समय खाना चाहिए।
  • क्या पुरुषों को गोंद कतीरा खाना चाहिए?

    हां पुरुषों को भी गोंद कतीरा खाना चाहिए। गोंद कतीरा के पोषक तत्व पुरुषों के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

 

 

 

Read Next

पेट दर्द से राहत के लिए फायदेमंद हैं ये जड़ी-बूटियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS