Expert

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं मटन बोन शोरबा, डाइटिशियन से जानें रेसिपी और फायदे

इस बार मानसून में आप बीमारियों का खतरा कम करना चाहते हैं, तो डाइट में मटन शोरबा को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं मटन बोन शोरबा, डाइटिशियन से जानें रेसिपी और फायदे


 

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। मानसून में रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों का मन खुश कर दिया है। लेकिन इस मौसम में बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। हवा में नमी होने के कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार समेत कई बीमारियां होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो मानसून में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से बीमारियों को खतरा होता है। इस बार मानसून में आप बीमारियों का खतरा कम करना चाहते हैं, तो डाइट में मटन शोरबा को जरूर शामिल करें। आइए इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट हाया कृषिपा से जानते हैं मटन शोरबा की रेसिपी और इसे पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।

मटन शोरबा बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for making Mutton Shorba

  • मटन - 1 किलो
  • लहसुन- 2 से 3 पीस
  • हरी मिर्च- 1 से 2 पीस
  • नमक-स्वादानुसार
  • काली मिर्च- 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • प्याज- 2 बड़े साइज के
  • पानी 1 गिलास
 
mutton-inside

मटन शोरबा बनाने का तरीका- How to make Mutton Shorba

मटन शोरबा बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर में मटन को अच्छे से धोकर एक तरह निकाल लें।

एक कुकर में मटन, कटे हुए प्याज, काली मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च डालें। 

इसी कुकर में 1 गिलास पानी डालें और सभी चीजों को थोड़ी देर के लिए गर्म होने दें।

जब मटन और पानी गर्म हो जाए तो इसमें स्वादानुसार नमक डालकर कुकर को ढककर प्रेशर रिलीज होने के लिए छोड़ दें।

आपको कुकर की 4 सीटी तक मटन को अच्छे से पकाना है। कुकर की सीटी रिलीज करने के बाद इसे अच्छे से मैश करके एक बड़े बाउल में निकालकर परोसें।

आप इस मटन शोरबा का सेवन सुबह नाश्ते या शाम के स्नैक्स के तौर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पैकेट वाले दूध को पीने से पहले उबालना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Haya Kshipra S (@haya.kshipra)

मटन शोरबा पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health benefits of drinking mutton broth

- डाइटिशियन के अनुसार मटन शोरबा में कैल्शियम मैग्नीशियम, फास्फोरस के अलावा बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

- मटन शोरबा पीने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, जिंक, विटामिन A, विटामिन K, फैटी एसिड होता है। यह पोषक तत्व शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाकर बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

- इस शोरबा में जिलेटिन पाया जाता है। यह पोषक तत्व जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा शोरबा के पोषक तत्व मानसून में होने वाले शारीरिक दर्द से भी राहत दिलाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः कटहल के पत्तों की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका

- ओस्टियोआर्थराइटिस के मरीजों के लिए मटन शोरबा काफी फायदेमंद होता है। 2016 में पोषण जर्नल में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग मटन या अन्य बोन का सूप पीते हैं, उनमें ओस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण कम होते हैं। इसके साथ ही यह कमर, पीठ और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।

- मटन के शोरबा की तासीर गर्म होती है। मानसून में जिन लोगों को सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा होती है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को अंदर से गर्माहट दिलाकर सर्दी-खांसी की समस्या कम करता है।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

Healing Foods: डाइट में शामिल करें ये 6 हीलिंग फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer