Alfalfa Sprouts: अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइटिशियन से जानें रेसिपी

अल्फाल्फा स्प्राउट्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। चलिए जानते हैं इसे खाने के फायदे और बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Alfalfa Sprouts: अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइटिशियन से जानें रेसिपी


स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा इसे खाने की सलाह दी जाती है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आप अल्फाल्फा स्प्राउट्स खा सकते हैं। यह स्प्राउट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। दरअसल, अल्फाल्फा एक औषधीय पौधा है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर दवाओं और सप्लीमेंट्स को बनाने में किया जाता है। चलिए दिल्ली की एसेंट्रिक क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने के फायदे और बनाने की रेसिपी। 

अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने के फायदे 

  • अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होते हैं। 
  • इस खाने से इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 
  • इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है। 
  • इसे खाने से इंसुलिन सेंस्टिविटी बेहतर होती है, जिससे डायबिटीज होने की आशंका भी कम होती है। 
  • इसे खाने से महिलाओं में होने वाले मेनोपॉज के लक्षणों में कमी आती है। 
  • अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है साथ ही त्वचा पर भी ग्लो आता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐋𝐞𝐞𝐦𝐚 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐣𝐚𝐧 |Nutritionist (@leemamahajan)

अल्फाल्फा स्प्राउट्स बनाने का तरीका 

  • अल्फाल्फा स्प्राउट्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसके बीज लेकर उन्हें अच्छे से साफ करना है। 
  • इसके बाद इन बीजों को कम से कम 24 से 48 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 
  • अब आपको छन्नी में लेकर इसका सारा पानी निचोड़ना है। 
  • इसके बाद इसे सुखाकर एक सूती कपड़े में बांधकर रख दें। आप दो दिन बाद इसे निकालकर खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये अंकुरित अनाज, तेजी से मिलेगा फायदा

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए 

  • कुछ लोगों को अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने से परहेज करना चाहिए। कुछ मामलों में इसे खाना नुकसानदायक हो सकता है। 
  • अगर आप प्रेग्नेंट महिला हैं तो इन स्प्राउट्स को खाने से परहेज करना चाहिए। इससे मां के साथ बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता है। 
  • इस स्प्राउट में विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है इसलिए अगर आप खून पतला करने की दवा ले रहे हैं तो इसे खाने से बचें। 
  • ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रहे मरीजों को भी इससे दूर रहने की सला दी जाती है। 

Read Next

होली में मसालेदार पकवान खाने के बाद पिएं ये 4 ड्रिंक्स, नहीं होगी ब्लोटिंग की समस्या

Disclaimer