वजन बढ़ना आज के समय में किसी समस्या से कम नहीं है। ज्यादा वजन बढ़ना शरीर में होने वाली बीमारियों का कारण बन सकता है। वजन घटाने के लिए सोया चंक्स खाना एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। इसे खाने से शरीर में जमा चर्बी आसानी से कम होती है। इसमें मिलने वाला आइसोफ्लेवोन्स शरीर में जमा होने वाले फैट को कम करने में मदद करता है। चलिए डाइटिशियन आरज़ू सेठी से जानते हैं सोया चंक्स बनाने की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।
सोया चंक्स सलाद की रेसिपी
- सोया चंक्स बनाना काफी आसान होता है। इसके लिए सबसे पहले सोया चंक्स को भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आपको बाउल में थोड़ी दही लेनी है। अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च के छोटे टुकड़े काटकर डाल दें।
- आप चाहें तो दही में चाट मसाला या फिर काला नमक मिला सकते हैं।
- इसके बाद इसमें टमाटर और धनिया डालें साथ ही इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए आपकी सोया चंक्स सलाद बनकर तैयार है।
View this post on Instagram
सोया चंक्स में मिलते हैं ये पोषक तत्व
इसके पोषक तत्वों की जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सोया चंक्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इस सलाद को अपनी डाइट में शामिल करना एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं सोया चंक्स, तेजी से होगा वेट लॉस
सोया चंक्स सलाद खाने के फायदे
- सोया चंक्स सलाद में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराती है।
- इससे आपको भूख कम लगती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
- इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
- इसे खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका भी काफी कम होती है।
- यह सलाद हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने में भी काफी मददगार साबित होता है।
- इसे खाने से मलत्याग में होने वाली कठिनाई भी काफी कम होती है।
- यह ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में काफी मददगार साबित होता है।