आज के समय में गलत खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली फॉलो करने से वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। वजन घटाने के लिए लोग सलाद खाना काफी पसंद करते हैं, जो निश्चित तौर पर एक बेहतर विकल्प साबित होता है। वजन घटाने के लिए एक नहीं बल्कि ढेरों ऐसी सब्जियां हैं, जिनका सलाद बनाकर आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। चलिए डाइटिशियन आरजू सेठी से जानते हैं वेट लॉस के लिए कौन सी सलाद खानी चाहिए।
लोभिया कैरट सलाद (Lobia Carrot Salad)
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए लोभिया कैरट सलाद खा सकते हैं। दरअसल, यह एक हाई फाइबर और लो कैलोरी डाइट है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराती है। इसे खाने से आपका मोटापा कम होता है। इसे बनाने के लिए आपको लोभिया को भिगोकर रखना है और इसमें गाजर मिलाकर खानी है।
ब्रोकली सलाद (Broccoli Salad)
ब्रोकली सलाद वजन घटाने में बेहद फायदेमंद साबित होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ब्रोकली, प्याज, अनार और टमाटर को काटकर एकसाथ मिलाकर खाना है।
टोफू सलाद (Tofu Salad)
टोफू सलाद खाकर आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। टोफू में कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी काफी कम होती है, जिसे खाने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए टोफू, खीरे के छोटे टुकड़े और गाजर को काटना है और इसमें हल्की दही मिलाकर खा लेना है।
View this post on Instagram
हम्मस क्रंच सलाद (Hummus Crunch Salad)
वजन घटाने के लिए आप हम्मस क्रंच सलाद का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको हम्मस को पीसकर इसमें पत्ता गोभी, गाजर और कॉर्न के कुछ टुकड़े मिलाने हैं। इसे एकसाथ मिलाकर आप खाने के साथ या फिर लंच में खा सकते हैं।
नाचोज सलाद (Nachos Salad)
वजन घटाने के लिए आजकल नाचोज का भी काफी ट्रेंड चला है। इसे खाने से आपको कम भूख लगती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए आपको मुरमुरे और नाचोज लेने हैं और इसमें खीरे के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर खा लें।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए छोले से बनाएं सलाद, जानें रेसिपी और फायदे
सोया चंक्स सलाद (Soya Chunks Salad)
सोया चंक्स सलाद एक हाई प्रोटीन और फाइबर सलाद है, जो वेट लॉस में काफी अहम भूमिका निभाता है। यह स्वाद के साथ-साथ काफी सेहतमंद भी होता है। इसे बनाने के लिए आपको भीगे हुए सोया चंक्स लेने हैं और इसे दही में मिलाकर खाना है।
आलू मटर सलाद (Aloo Matar Salad)
वजन घटाने के लिए आप आलू मटर सलाद खाना एक बेहतर विकल्प साबित होता है। आप इसे सुबह नाश्ते या फिर लंच में खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आलू मटर को काटकर रखना है। अब इसमें उपर से मूंगफली और टमाटर डालकर खाना है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version