Benefits of Consuming Fruits Daily: आपने अपने बड़ो को रोज फल खाने की सलाह देते तो जरूर सुना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप रोज फलों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है। इससे पाचन तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही बॉडी हाइड्रेट भी रहती है। कई लोगों का मानना होता है कि फलों के सेवन से वजन बढ़ने लगता है। फलों में मौजूद प्राकृतिक मिठास शरीर में कैलोरी बढ़ाती है, जिससे वजन बढ़ता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गदरे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस प्रश्न का उत्तर।
क्या वाकई फल खाने से वजन बढ़ता है? Does Eating Fruits Cause Weight Gain
एक्सपर्ट के मुताबिक यह केवल एक मिथक है। जबकि फलों के सेवन से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर होने के साथ फाइबर भी होता है। फाइबर होने के कारण फल खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसलिए फल खाने के बाद पेट काफी देर तक भरा रहता है और आप अलगे मील में कम कैलोरी लेते हैं। इनमें पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं।
रोज फलों का सेवन करने के फायदे- Benefits of Consuming Fruits Daily
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है
डेली डाइट में केला, एवोकाडो और संतरे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इनमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने के लिए जरूरी है। साथ ही, इनमें कार्ब्स और फैट्स भी कम होते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
बॉडी हाइड्रेट रहती है
फलों में मिनरल्स होने के साथ वॉटर कंटेंट भी ज्यादा होता है। इनके सेवन से बॉडी हाइड्रेट रहती है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- फल खाते समय आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें फलों के सेवन का सही तरीका
त्वचा और बाल हेल्दी रहते हैं
फलों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। इनमें पाए जाने वाले आवश्यक विटामिन्स स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
फलों में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन-के और विटामिन-ई जैसे मिनरल्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए फलों को डेली डाइट में शामिल करना जरूरी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- इस समय कभी न करें फलों का सेवन, फायदे के बजाय होगा नुकसान
पाचन स्वस्थ रहता है
फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इनके सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं, साथ ही पाचन क्रिया भी तेज होती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक रोज दो अलग-अलग फल खाने से आपको एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।