Doctor Verified

फल खाने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें कब फल खाना है फायदेमंद

What is The Best Time to Eat Fruits: फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें फल खाने का सही समय क्या है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
फल खाने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें कब फल खाना है फायदेमंद


What is The Best Time to Eat Fruits: फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सही समय पर संतुलित मात्रा में फल खाना शरीर को पर्याप्त पोषण देने और बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसका सेवन शरीर को फिट और निरोगी बनाए रखने में भी फायदेमंद होता है। आपने यह कहावत भी सुनी होगी कि रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन किसी भी चीज का सेवन सही समय पर करना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए फलों का सेवन करने से पहले आपको यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि इसका सेवन किस समय करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं फल खाने का सही समय क्या है?

फल खाने का सही समय क्या है?- Right Time To Eat Fruits in Hindi

फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। फल एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स से युक्त होते हैं। फलों में मौजूद गुण शरीर को निरोगी रखने और बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि खाने के समय फल और हरी सब्जियों का हिस्सा आधा प्लेट होना चाहिए।

What is The Best Time to Eat Fruits

इसे भी पढ़ें: रात में दूध और चावल खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

वैसे तो फल खाना किसी भी समय फायदेमंद होता है और सुरक्षित भी माना जाता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन वैज्ञानिक तरीके से करते हैं, तो आपको बहुत फायदे मिलते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डॉ एस के पांडेय कहते हैं कि फलों का सेवन स्नैक्स के रूप में किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन अगर आप दोपहर या सुबह में भोजन या नाश्ता करने से 30 मिनट पहले फल खाते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

फल खाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
  • सिर्फ सुबह में ही फल नहीं खाना चाहिए, इसका सेवन शाम के समय भी करना फायदेमंद होता है।
  • दोपहर में भोजन करने से पहले या बाद में फल खाने पर 30 मिनट का गैप रखना चाहिए।
  • फल खाने का एक नियमित समय बनाएं और डाइट में इन्हें सही तरह से शामिल करें।
  • फल खाते समय इनके कॉम्बिनेशन का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हल्की-फुल्की भूख को कम करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, सेहत को नहीं देंगी नुकसान

फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हर व्यक्ति को रोजाना किसी न किसी तरह से डाइट में फलों को शामिल करना चाहिए। ऊपर बताये गए तरीकों से फल का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। रोजाना इसका सेवन करने से आप बीमारियों की चपेट में नहीं आयेंगे।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

हल्की-फुल्की भूख को कम करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, सेहत को नहीं देंगी नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version