कई बार खाना खाने के कुछ देर बाद हल्की भूख लगनी शुरू हो जाती है। इस भूख को शांत करने के लिए कई बार लोग अनहेल्दी चीजें खाना लग जाते है। ये चीजें सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ वजन भी तेजी से बढ़ाती है। अगर आप भी अपनी बार-बार भूख लगने की आदत से परेशान हो चुके हैं, तो डाइट में ये 5 हेल्दी चीजों को शामिल करें। ये चीजें हल्की फुल्की भूख को कम करके पेट भरने में मदद करेंगी सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगे। इन चीजों को आप हर समय अपने साथ भी रख सकते है। ये चीजें आसानी से खराब भी नहीं होती। आइए जानते हैं हल्की- फुल्की भूख को कम करने के लिए 5 हेल्दी चीजें।
मखाना
मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मखाना प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन होने के कारण मखाना खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और शरीर में मजबूत होता है। मखाने को आसानी से आप कैरी भी कर सकते हो। मखाना में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, सोडियम और कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
शकरकंद
शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। शकरकंद में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे आप उबालकर या भूनकर आसानी से खा सकते है। शकरकंद को आप हल्की- फुल्की भूख लगने पर आसानी से खा सकते है। शकरकंद वजन कम करने में भी मददगार होती है।
मूंगफली
मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। इसे आप छोटी-मोटी भूख लगने के समय आसानी से खा सकते है। ये भूख को शांत करके आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करेगी। मूंगफली को आसानी से कैरी भी कर सकते है। ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होती।
इसे भी पढ़ें- घर पर इस तरह तैयार करें नैचुरल हेयर कलर, बालों को दें नया लुक
फ्रूट्स
फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है। फ्रूट्स में आप केला, अमरूद और सेब आसानी से खा सकते है। । फ्रूट्स को आप हल्की-फुल्की भूख शांत करने के लिए आसानी से खा सकते है। कटे हुए फल खाने से बचें। ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते है।
स्प्राउट्स
स्प्राउट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंकुरित अनाज को खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। स्प्राउट्स को हल्की भूख लगने पर आसानी से खाया जा सकता है। स्प्राउट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। स्प्राउट्स खाने से वजन भी कंट्रोल रहता है।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, घटेगा वजन और स्किन पर आएगा ग्लो
ये सभी चीजों को हल्की- फुल्की भूख लगने पर आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन चीजों का सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version