क्या आप कुछ पढ़ते और लिखते हैं और थोड़ी देर के बाद उसे भूल जाते हैं? लंबी-लंबी किताबों का ज्ञान याद रखने के लिए आपको रट्टा मारना पड़ता है? क्या आप सुबह की बातों को शाम को भूल जाते हैं? अगर इन सवालों का जवाब हां है तो आपको परेशान होने की जरूरत है। चीजों को याद न रख पाना इस बात का संकेत है कि आपकी सोचने और समझने की क्षमता कमजोर होती जा रही है। आसान भाषा में कहें तो आपकी ब्रेन पावर को हो रही है। आज के दौर में जब लोगों के पास वक्त की कमी हैं और काम ज्यादा हैं, ब्रेन पावर का कम होना बहुत ही आम बात है। ब्रेन पावर कम होने की वजह से इन दिनों लोग रोजमर्रा के काम याद रखने के लिए मोबाइल ऐप्स और नोट्स का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि ब्रेन पावर को स्ट्रांग बनाया जाए। ब्रेन पावर को स्ट्रांग बनाने के लिए योग, मेडिटेशन और खानपान को बैलेंस किया जाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं 10 ऐसे फूड्स के बारे में, जिसको रोजाना की डाइट में शामिल करके दिमाग को काफी हद तक तेज बनाया जा सकता है।
ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए खाएं ये 10 फूड्स- Foods To Increase Neuron Power in Hindi
हार्वर्ड हेल्थ पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, अपनी रोजाना का डाइट में फल, सब्जियां, नट्स और कई तरह के सीड्स को शामिल करके दिमाग को तेज बनाया जा सकता है। शोध के अनुसार, इन चीजों को खाने से कुछ ही दिनों में दिमाग की सोचने और समझने की क्षमता तेज हो सकती है। साथ ही आपको चीजों को याद करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है।
टॉप स्टोरीज़
1. ऑयली फिश (सैमन, हिलसा, सार्डिन)
ऑयली फिश जैसी कि सैमन, हिलसा और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन करने से ब्रेन की सोचने और समझने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। ऑयली फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है। ओमेगा-3 दिमाग की कोशिकाओं के चारों ओर झिल्ली बनाने में मदद करता है। यह पोषक तत्व न्यूरॉन्स नामक मस्तिष्क कोशिकाओं की संरचना में सुधार करता है। जिससे दिमाग तेज होता है।
इसी भी पढ़ेंः विक्की कौशल को बेहद पसंद है महाराष्ट्र की सोलकढ़ी, जानें इस एनर्जी ड्रिंक के फायदे और रेसिपी
2. बैरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लू बैरीज, शहतूत)
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लू बैरीज और शहतूत में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिमाग की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके मदद करते हैं। बैरीज में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसायनिन, कैफीक एसिड, कैटेचिन और क्वेरसेटिन दिमाग की कोशिकाओं के बीच संचार में सुधार करता है। इसकी वजह से सीखने और सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
3. पालक
पालक में आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। पालक में मौजूद फोलेट और विटामिन दिमाग के सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाते हैं। डाइट में पर्याप्त मात्रा में पालक खाने से दिमाग के सोचने की शक्ति बढ़ती है।
4. केल
केल विटामिन ए, सी और के सहित पोषक तत्वों का एक पावर हाउस है। केल खाने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। हार्वर्ड की रिसर्च के अनुसार, केल को डाइट में शामिल करने से न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभावित होते हैं, जो दिमाग को शक्ति देते हैं।
5. डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में कोको होता है। कोको में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है। यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। एंटीऑक्सीडेंट दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है। रोजाना थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग में ब्लड फ्लो सुधारता है। जिससे ब्रेन की सोचने और समझने की क्षमता मजबूत होती है।
6. कोलार्ड
हम भारतीयों के लिए कोलार्ड थोड़ी नई सब्जी हो सकती है, लेकिन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कोलार्ड में विटामिन के, ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। यह पोषक तत्व ब्रेन हेल्थ को बढ़ाकर, याददाश्त को तेज बनाते हैं।
7. चुकंदर
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में चुकंदर काफी अहम भूमिका निभाता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट दिमाग में ब्लड के सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
8. टमाटर
टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होते हैं। लाइकोपीन न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव वाला एक एंटीऑक्सीडेंट है। रोजाना एक टमाटर खाने से दिमाग तेज होता है।
इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
9. अंडे
अंडे प्रोटीन का पावर हाउस होते हैं। प्रोटीन के अलावा अंडों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-6, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। अंडे खाने से दिमाग की कोशिकाओं का विकास तेजी से होता है। जिससे सोचने की क्षमता मजबूत होती है। जिन लोगों को नई चीजें सीखने में परेशानी आती है, उन्हें भी रोजाना अंडों का सेवन करना चाहिए।
10. सोयाबीन
सोयाबीन में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह पोषक तत्व उम्र के साथ होने वाली दिमागी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। शोध के अनुसार, सोयाबीन और सोया प्रोडक्ट में आइसोफ्लेवोंस नामक पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो दिमाग की कार्यक्षमता को सुधारते हैं।
All Image Credit: Freepik.com