इन 5 फलों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Fruits That Are Good for Diabetics: इन फलों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये फल हेल्दी होने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
 इन 5 फलों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल


डायबिटीज की बीमारी आजकल काफी कॉमन हो गई है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना सबसे अहम होता है। इसलिए हर चीज काफी सोच समझ कर खानी पड़ती है। डायबिटीज के मरीज अधिकतर फलों को खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि फल खाने से उनका डायबिटीज का लेवल काफी बढ़ जाएगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन   डायबिटीज मरीज निश्चित मात्रा में कर सकते हैं। फल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन शरीर को ताकत देता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। आइए जानते हैं डायबिटिक पेशेंट्स कौन-कौन से फल खा सकते हैं।

सेब

सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। सेब नियमित खाने से कोलेस्ट्रॉल, कब्ज और अल्जाइमर आदि रोगों से बचाव होता है।  अगर निश्चित मात्रा में सेब का सेवन किया जाए, तो टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

संतरा

संतरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। संतरे का नियमित सेवन स्किन को पोषण भी देता है। इसलिए इसे खाने से स्किन पर ग्लो बढ़ता है। संतरा खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है इसलिए डायबिटीज मरीज इसे खा सकते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो फल सभी मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसको खाने से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। ये हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। एवोकाडो में फाइबर भी पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अमरूद

अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन सी शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है। अमरूद में सोडियम और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पेट में बदहजमी, गैस और खट्टी डकार आने पर अमरूद में काले नमक को डाल कर खाया जा सकता है।

Fruits That Are Good for Diabetics

पपीता

पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ पेट को साफ करने में भी मदद करता है। नियमित पपीता खाने से पेट में कब्ज नहीं बनती है। पपीते में  एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन बी, फोलिक एसिड, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीता ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- पेट फूलने की समस्या दूर करेगी अजवाइन, ऐसे करें सेवन

ये सभी फल डायबिटीज पेशेंट आसानी से खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें डायबिटीज के मरीज एक निश्चित मात्रा में ही इन्हें खाएं। साथ ही अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा है, तो इनका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version