डायबिटीज के मरीज खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

 डायबिटीज मरीज को ये 5 फाइबर रिच फूड अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीज खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। तनाव, खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट डायबिटीज के मुख्य कारण माने जाते हैं। डायबिटीज में रोगी का शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह से हृदय और किडनी से जुड़े रोग होने की संभावना अधिक होती है। वैसे तो डॉक्टर डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयां लिखते हैं। लेकिन आप कुछ अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करके भी डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं। फाइबर डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे जरूरी माना जाता है।  

दाल

दालों में हाई-प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुतजरूरी होता  है। इसके अलावा दाल में फाइबर भी अधिक होता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में दाल जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबरटाइप2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज मरीज लंच या डिनर में दाल खा सकते हैं। 

अमरूद

अमरूद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट फल होता है। डायबिटीज मरीज भी अमरूद का सेवन कर सकते हैं।  अमरूद में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, फॉलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आप ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में अमरूद का सेवन कर सकते हैं। 

मेथी दाना

मेथी के दाने डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचनतंत्र को ठीक रखता है। आप मेथी के बीजों का सेवन रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो मेथी के बीजों का पानी सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसके लगातार सेवन से पाचन-क्रिया धीमी होती है। जिससे कारण कब्ज नहीं बनती। मेथी के दाने खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी घटाने में मदद करते हैं।

Fiber Rich Food for Diabetes Patients

ब्रोकली

ब्रोकली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।  डायबिटीज रोगी अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं। ब्रोकली ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। आप ब्रोकली को सब्जी और सलाद के रूप में खा सकते हैं। ब्रोकली हड्डियों और दांतो को भी मजबूत बनाती  है। 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 5 तरह की सब्जियां, बढ़ सकता है शुगर लेवल

जामुन

जामुन में फाइबर और आयरन पाया जाता है। इसलिए जामुन का सेवन करके डायबिटीज को कंट्रोल रखा जा सकता है।  जामुन खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही यह शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। 

इन फाइबर फूड को अपनी डाइट में शामिल करके डायबिटीज मरीज अपनी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। फाइबर आसानी से पच जाता है, इसलिए इसे पाचन-तंत्र के लिए लाभकारी माना जाता है।

Read Next

महिलाओं में फॉलिक एसिड की कमी हो सकती है खतरनाक, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Disclaimer