सफेद बालों की समस्या आजकल कम उम्र में ही शुरू हो जाती है। इसलिए अधिकतर लोग अपने बालों के नैचुरल लुक देने के लिए पार्लर में जाकर हेयर कलर करवाते है। बालों में पार्लर पर जाकर हेयर कलर करवाने में कई बार काफी समय लगता है और साथ ही बाजार के हेयर कलर में काफी केमिकल भी होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाने के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। कई लोग बालों को काला, तो करना चाहते है लेकिन नैचुरल तरीके से। अगर आप भी बालों को काला करने के लिए नैचुरल तरीको को तलाश रहे हैं, तो इन तरीको से बालों को आसानी से काला कर सकते है। बालों को इन तरीको से काला करेंगे, तो कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं बालों को नैचुरल काला करने के तरीके।
1. पहला हेयर कलर बनाने का तरीका
सामग्री
1 कप- हिना पाउडर
1 कप- इंडिगो पाउडर
1 चम्मच - हेयर कंडीशनर
1- अंडा
हेयर कलर बनाने का तरीका
हेयर कलर बनाने के लिए हिना और इंडिगो पाउडर को मिला कर मिक्स करें। अब इसमें कंडिशनर और अंडा डालकर सबको अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अगर पेस्ट आपको गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें दही या पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को ब्रश की सहायता से इसे बालों पर 3 से 4 घंटे के लिए लगा रहने दें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स
2. दूसरा हेयर कलर बनाने के तरीका
सामग्री
2 से 3 चम्मच- आंवला पाउडर
2 चम्मच- नारियल का तेल
हेयर कलर बनाने का तरीका
आंवला पाउडर और नारियल तेल से हेयर कलर बनाने के लिए दोनों को मिक्स करके मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना करने के लिए गैस पर रखें। उसके बाद इस मिश्रण को बालों पर 8 से 10 घंटे के लिए लगा कर छोड़ दें। फिर बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरीके से आप बालों को नैचुरल काला करने के साथ बालों मजबूत भी बनेंगे।
3. तीसरा हेयर कलर बनाने का तरीका
सामग्री
आधा कप सूखी मेहंदी
2 स 3 तेजपत्ता
बनाने का तरीका
मेहंदी और तेजपत्ता से हेयर कलर बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर एक कप पानी डालें। उसके बाद इस पेस्ट को उबालें। पेस्ट को ठंडा होने दें और उसे छान लें। फिर बालों को शैंपू कर इसे बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरीके से आप बालों को काला करने के साथ बाल चमकदार भी बनेंगे।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, घटेगा वजन और स्किन पर आएगा ग्लो
ये सभी तरीकों से आप नैचुरल तरह से बाल काले कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट लिया है, तो इन तरीको का इस्तेमाल न करें। बालों को काला करने से पहले अपने ब्यूटीशियन से भी सलाह लें सकते हैं।
All Image Credit- Freepik