अंडे से बने ये 3 हेयर मास्क देंगे आपको सिल्की स्मूद बाल, जानें बनाने का तरीका

Hair Masks with Eggs For Shiny Hair: बालों को सिल्की स्मूथ बनाने के लिए इस्तेमाल करें अंडे से बने हेयर मास्क।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडे से बने ये 3 हेयर मास्क देंगे आपको सिल्की स्मूद बाल, जानें बनाने का तरीका


बालों को सिल्की स्मूथ बनाने के लिए अंडे का हेयर मास्क बहुत फायदेमंद होते है। अंडे का हेयर मास्क बालों की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता है। बाजार में बालों को शाइनी और स्मूद बनाने के लिए कई प्रोडक्ट्स मिलते है। लेकिन नियमित इनका इस्तेमाल करना बालों के लिए सही नहीं होता। ऐसे में बालों को नई शाइन देने के लिए अंडे के ये हेयर मास्क बालों में जरूर लगाएं। ये हेयर मास्क बालों को सिल्की स्मूद बनाने के साथ बालों को झड़ने से भी रोकेंगे। आइए जानते हैं अंडे से ये हेयर मास्क बनाने के तरीके के बारे में।

1. अंडा एंड एलोवेरा का हेयर मास्क

सामग्री

2 अंडे का सफेद भाग 

2 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

अंडा एंड एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे को फोड़ कर उसका सफेद भाग निकालें और अच्छे से फेंट लें। अब इसमें एलोवेरा जेल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस पैक को बालों में 30 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये हेयर मास्क बालों में लगाने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं।  इस हेयर मास्क को 15 दिन में एक बार लगा सकते है।

2. अंडा, केला और शहद का हेयर मास्क

सामग्री

1 अंडा

1 केला

1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

अंडा, केला और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिला लें और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों और जड़ों पर अच्छे से लगाएं और कैप पहन लें। इस हेयर मास्क को बालों में 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। बालों को शैंपू और कंडिशनर अवश्य करें। ये पैक बालों को शाइनी बनाने के साथ उन्हें मजबूत भी बनाएगा। 

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

Hair Masks with Eggs For Shiny Hair

3. एग और जैतून का तेल हेयर मास्क

सामग्री

2 अंडे की जर्दी

1 चम्मच जैतून का तेल

बनाने का तरीका

एग और जैतून का तेल हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर अच्‍छी तरह से लगा कर कैप पहन लें। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक बालों पर लगा रहने दे। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकते है। इस पैक से बालों को पोषण मिलने के साथ बाल मजबूत भी बनेंगे।

इसे भी पढ़ें- बेबी प्लान कर रहे हैं? अपनी और पार्टनर की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स 

एग के सभी हेयर मास्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन ध्यान रखें अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट करवाया है, तो डॉक्टर से पूछ कर इन हेयप पैक को बालों पर लगाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

बेजान बालों में लगाएं बादाम और शहद से बना हेयर मास्क, बाल बनेंगे बाउंसी

Disclaimer