कई बार कपल लंबे समय तक बच्चे के लिए ट्राई करते रहते है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी, पॉल्यूशन, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन आदि कारणों से पुरुष और महिला दोनों में इनफर्टिलिटी की समस्या काफी बढ़ रही है। इस समस्या से बचने के लिए कपल कई तरह के इलाज करावते रहते है। इलाज के साथ कपल को डाइट पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। कपल को डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करें। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
बीन्स
बीन्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बीन्स में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो महिला और पुरुष दोनों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। बीन्स खाने से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में मदद मिलती।
दालें
दालें सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इन्हे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी मजबूत होता है। दाल में प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। दाल खाने से शरीर में एनीमिया की समस्या से भी दूर होती है। अगर महिला या पुरुष वजन कम करना भी चाह रहे है, तो दाल का सेवन एक अच्छा विकल्प है।
इसे भी पढ़ें- चने के साथ खजूर खाने के 5 फायदे
दालचीनी
दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दालचीनी लेने से महिला के पीरियड्स नियमित होते है। महिलाओं में पीसीओडी की समस्या को दालचीनी दूर करने में मदद करती हैं। पुरुषों में दालचीनी कमजोरी को दूर करने में मदद करती है। इसे आप चाय या शेक में डालकर आसानी से पी सकते हैं।
अंडे
अंडे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। आपने अक्सर ये सुना होगा स्वस्थ रहने लिए रोज एक अंडा खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पुरुष अगर रोज अंडे खाते हैं, तो इससे स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है। अंडा खाने से शरीर मजबूत होता है और मौसमी बीमारियां लगने का डर कम होता है।
क्विनोआ
क्विनोआ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। क्विनोआ को डाइट में शामिल करने से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी में सुधार होता है। क्विनोआ के सेवन से बच्चे की हेल्दी ग्रोथ में भी मदद मिलती है। क्विनोआ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स
ये सभी फूड्स फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करते हैं लेकिन अगर आप कोई खास डाइट या दवाई का सेवन कर रहें हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर इन चीजों का सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version