चने के साथ खजूर खाने के 5 फायदे

Health Benefits Of Dates With Gram: चना और खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चने के साथ खजूर खाने के 5 फायदे


स्वस्थ रहना शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए चना और खजूर को एक साथ सेवन किया जा सकता है। इन दोनों को साथ में खाने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। चने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। वहीं खजूर में आयरन,  कैल्शियम और फाइबर आदि पाया जाता है। इन दोनों को साथ में सेवन करने से शरीर मजबूत और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं चना और खजूर को साथ में खाने के फायदे।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चना और खजूर साथ में खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। चना और खजूर को दिनभर में कभी भी खाया जा सकता है। चना और खजूर खाने से शरीर में कोई बीमारी नहीं लगती है। अगर रोजाना इन दोनों को एक साथ लिया जाता है, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आप नियमित इन दोनों का सेवन करते है, तो जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप नियमित चने और खजूर को एक साथ खाते है, तो वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। चने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट वजन को बढ़ाता है। ये दोनों साथ खाने से शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। अगर आपका वजन कम है, तो चने और खजूर को एक साथ खाएं।

एनीमिया से बचाता है

अक्सर बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं में एनीमिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में चना और खजूर मददगार हो सकते है। ऐसे में डाइट में चना और खजूर का अवश्य सेवन करना चाहिए। आप डॉक्टर से पूछ कर भी इनका सेवन कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें- सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय से दुरुस्त रहता है पाचन, जानें इसे पीने के अन्य फायदे

शरीर को ऊर्जावान बनाता है

अगर आपको थकान और कमजोरी अक्सर बनी रहती है, तो डाइट में चने के साथ खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से थकान दूर होती है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए नाश्ते में चना और खजूर का सेवन करें।

स्किन के लिए फायदेमंद

चना और खजूर शरीर के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे नियमित खाने से स्किन पर ग्लो आता है और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। चना और खजूर खाने से चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान नहीं दिखते है।

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना है तो लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, स्किन पर भी आएगा ग्लो

चना और खजूर को आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

फिट और हेल्दी रहने के लिए रात को खाएं ये 5 चीजें, साथ ही इनसे करें परहेज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version