सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, हेल्थ के लिए उतनी लाभदायक भी होती है। सौंफ, अजवाइन और गुड़ का इस्तेमाल लगभग हर किचन में होता है। सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी किया जाता है। वहीं अजवाइन खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गुड़ खाना पचाने में, तो मदद करता है। साथ ही गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने से पेट संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय बनाने का तरीका और उसके फायदों के बारे में।
सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने के फायदे
भूख बढ़ती है
सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय नियमित पीने से भूख बढ़ती है। ये चाय स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी रहती है। इस चाय को खाने से आधे से एक घंटा पहले पिएं। इसको पीने से भूख खुलकर लगती है। सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने से शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।
टॉप स्टोरीज़
शरीर में इंफेक्शन होने से बचाव होता है
सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय पीने से शरीर में मौसमी बीमारियां और इंफेक्शन आसानी से नहीं लगता है। इस चाय में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर में इंफेक्शन होने से रोकते है। अजवाइन की तासीर गर्म होता है। इस चाय को ठंड में भी सेवन कर सकते है।
बीपी को नियंत्रित रखें
सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती है। डॉक्टर से पूछ कर इस चाय की पी सकते है। इस चाय की पीने से शरीर में जरूरी विटामिंस की पूर्ति होती है। जिससे शरीर स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- ये 5 एसेंशियल ऑयल दूर करेंगे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
वजन कम करने में मदद मिलती है
सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय नियमित पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। सौंफ और अजवाइन में वजन कम करने की प्रॉपर्टीज होती हैं। जिससे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है। आप इस चाय को शाम को भी आसानी से पी सकते हैं।
शरीर के दर्द से दिलाए छुटकारा
सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय शरीर के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। अजवाइन में इंफ्लामेशन और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो शरीर के दर्द को कम करते है। ये चाय पीने से सिर का दर्द भी ठीक होता है। ये चाय शरीर में गर्माहट पैदा करती है और दर्द को कम करती है।
सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय बनाने का तरीका
1 कप पानी को उबालने के लिए रखें। अब उस पानी में आधी चम्मच सौंफ और आधी चम्मच अजवाइन को डाल कर अच्छे से उबालें। जब ये उबल जाएं, तो इसमें गुड़ का डाल को चम्मच से चलाएं। अब इस चाय को छान कर पिएं।
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद एनर्जी के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स जो तुरंत देते हैं ताकत
अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik