Doctor Verified

रोटी बनाते समय आटे में मिलाएं सौंफ और अजवाइन, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सौंफ और अजवाइन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें अपने आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोटी बनाते समय आटे में मिलाएं सौंफ और अजवाइन, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे


रोटी को स्वादिष्ट बनाने के लिए हम आटे में तरह-तरह की चीजें मिलाते हैं। कोई आटे में नमक, तो कोई चिली फ्लेक्स मिलाता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो आटे में जीरा, अजवाइन और सौंफ भी मिलाकर रोटी बनाते हैं। अगर आटे में सौंफ और अजवाइन मिलाया जाए, फिर इस आटे की रोटी बनाई जाए, तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सौंफ और अजवाइन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसके लिए आप आटा लें। इसमें अजवाइन और सौंफ का पाउडर मिक्स करें। अब आटे को गूंद लें और इसकी रोटियां बनाएं। इस तरह की रोटी खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। आप भी नियमित रूप से रोटी बनाते समय आटे में सौंफ और अजवाइन मिला सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके फायदे-

रोटी बनाते समय आटे में मिलाएं सौंफ और अजवाइन- Benefits of Mix Fennel and Celery in Flour While Making Roti in Hindi

1. कब्ज और गैस से निजात

कई लोगों को कब्ज और गैस की समस्या रहती है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण आदि का सेवन करते हैं। आप चाहें तो कब्ज और गैस से निजात पाने के लिए सौंफ और अजवाइन का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप आटे में सौंफ और अजवाइन का पाउडर मिलाएंगे और फिर इस रोटी को खाएंगे, तो इससे कब्ज और गैस से छुटकारा मिल सकता है। रोजाना सौंफ और अजवाइन वाली रोटी खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त बनती है और कई समस्याओं से निजात मिल सकता है।

2. एसिडिटी से छुटकारा

एसिडिटी की वजह से पेट और सीने में जलन होना बेहद आम है। अगर आपको भी गर्मी की वजह से एसिडिटी की समस्या हो रही है, तो ऐसे में आप सौंफ और अजवाइन वाली रोटी खा सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इससे शरीर की जलन को शांत करने में मदद मिलती है। सौंफ पाचन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। 

acidity

3. डाइजेशन में आसानी

जब पाचन शक्ति कमजोर होती है, तो तरह-तरह के रोग पैदा होने लगते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए डाइजेशन का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, कई लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। अगर आपका पाचन कमजोर है, तो आटे में सौंफ और अजवाइन मिलाकर रोटी बनाए। इस रोटी को खाने से आपका डाइजेशन मजबूत होगा और कई समस्याएं दूर होंगी।

4. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

सौंफ और अजवाइन, डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी रोटी में सौंफ और अजवाइन मिलाकर जरूर खाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। सौंफ और अजवाइन खाने से डायबिटीज रोगियों की पाचन शक्ति भी सही रहेगी और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होगा। 

5. त्वचा के लिए लाभकारी

सौंफ और अजवाइन सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। अगर आप नियमित रूप से सौंफ और अजवाइन वाली रोटी खाएंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। दरअसल, सौंफ और अजवाइन शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है।

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, तुरंत मिलेगा आराम

Disclaimer