प्रेगनेंसी के बाद तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

Post Pregnancy Weight Loss: प्रेगनेंसी के बाद महिला का वजन बढ़ना आम बात है। इन फूड्स की मदद से वजन को कम करने में मदद मिलेगी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी के बाद तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

शिशु को जन्म देने के बाद अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। वजन को कम करने या कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज एक बढ़िया तरीका होता है। लेकिन शिशु के जन्म के बाद अधिकतर महिलाओं को एक्सरसाइज करने की मनाही होती है। ऐसे में महिलाओं को वजन कम करने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो उनके वजन को न बढ़ाएं। साथ ही उन्हें एनर्जी भी दें। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहें है। जिन फूड्स को खाने से महिलाओं को वजन नहीं बढ़ेगा और उन्हें ऊर्जा भी मिलेगी। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

दलिया

दलिया वजन कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसे मीठा और नमकीन दोनों तरह आसानी से बना सकती है। दलिया में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन दलिया में  प्रोटीन और आयरन  की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में वजन कम करने के लिए दलिया का सेवन करना एक अच्छा तरीका है। दलिया खाने से आपको दिनभर एनर्जी रहेगी।

ड्राईफ्रूट्स 

ड्राईफ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ड्राईफ्रूट्स खाने से शरीर मजबूत होता है और शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा भी बनी रहती है। ड्राईफ्रूट शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रॉग करने के साथ हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाने में मदद करता है। इनके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। 

साबुत अनाज

साबुत अनाज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनको खाने से शरीर में फैट जमा नहीं होता। ये शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते है। गेहूं, बाजरा, ब्राउन राइस, ओटमील और मक्का आदि साबुत अनाज की श्रेणी में आते हैं। साबुत अनाज खाने से शरीर को ताकत मिलती है और वजन भी नहीं बढ़ता।

इसे भी पढ़ें- गुड़ की चाय पीने से कई समस्याएं रहती हैं दूर, जानें बनाने का सही तरीका

Post Pregnancy Weight Loss

फ्रूट्स

फ्रूट्स खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भी भरा रहता है। प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के लिए डाइट में फ्रूट्स को अवश्य शामिल करें। फ्रूट्स खाने से फाइबर प्रचुर मात्रा में मिलता है। जिससे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। फ्रूट्स खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

पानी पीना है जरूरी

प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के लिए सही मात्रा में पानी पीना भी बेहद आवश्यक होता है। शिशु को जन्म देने के बाद महिला को कम से कम दिनभर में 3 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए क्योंकि स्तन में जो दूध बनता है वो 50% प्रतिशत पानी होता है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। 

इसे भी पढ़ें- चने के साथ खजूर खाने के 5 फायदे

प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के लिए इन फूड्स का सेवन शुरू कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कोई भी डाइट से लेने से पहले डॉक्टर से अवश्य बात करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों तेल और मेथी का करें इस्तेमाल, सुडोल होंगे स्तन

Disclaimer