ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए खाएं ये 5 फल

Fruits That Reduce Bloating: ब्लोटिंग कई समस्या से कई कारणों से हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए डाइट में इन फ्रूट्स को शामिल करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए खाएं ये 5 फल


ब्लोटिंग की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। गलत लाइफस्टाइल, तेल मसाले वाला खाना, एक्सरसाइज की कमी, तनाव और जल्दी में खाना आदि समस्याओं की वजह से ब्लोटिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। ब्लोटिंग की समस्या होने पर पेट फूलना, पेट में सूजन, गैस, कब्ज और पेट में दर्द आदि जैसी परेशानियां होती है। कई बार ब्लोटिंग की समस्या के कारण लोग खाने को स्कीप करने लगते है, जिस कारण भूखे रहने की वजह से ब्लोटिंग की समस्या ओर बढ़ जाती है। ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए डाइट में फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। फ्रूट्स जल्दी पचने के साथ शरीर को मजबूत भी बनाते है। फ्रूट्स खाने से पेट भरा भी लगता है और फ्रूट्स शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं। आइए जानते है 5 फलों के बारे में, जिन्हें खाने से ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद मिलती हैं।

केला

केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाने से पेट देर तक भरा रहता है। केले में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन ए आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। केले में ऐसे तत्व पाए जाते है, जो पेट में अल्सर बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता हैं। जिससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती। केला खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता हैं और हड्डियां मजबूत होती है।

अमरूद

अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही लाभदायक भी होता है। अमरूद पचाने में मदद करता है और पेट में ब्लोटिंग की समस्या को नहीं होने देता। अमरूद खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अमरूद ब्लोटिंग से होने वाली पेट में जलन को भी कम करता है।

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने और हेल्दी रहने के लिए पिएं ये 5 तरह के सूप, जानें रेसिपी

सेब

सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और प्रोटीन आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। डाइट में सेब शामिल करने से ब्लोटिंग की समस्या से बचाव होता है। सेब शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए नाश्ते में सेब खाएं जा सकते है। 

कीवी

कीवी अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। कीवी में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट में ब्लोटिंग की समस्या को होने से रोकता है। कीवी खाने को पचाने में भी मदद करता है। अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या हो रही है, तो कीवी खाएं जा सकते हैं। ये ब्लोटिंग की समस्या को दूर कर आपके मूड को भी फ्रेश करेगा। कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ता है।

आम

आम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम खाने से पाचन क्रिया सुधरती है और खाना पचने में मदद मिलती है। ब्लोटिंग की समस्या होने पर डाइट में आम को अवश्य शामिल करें। आम इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं? जानें 5 चीजें

ब्लोटिंग की समस्या होने पर डाइट में इन फलों को शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर ब्लोटिंग की समस्या ज्यादा हो रही है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

दही में मिलाकर खाएं घी, इन 6 समस्याओं से मिलेगी राहत

Disclaimer