खाना हजम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक चीजें

Ayurvedic Foods For Good Digestion: आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो खाना पचाने में सहायता करती हैं। हाजमा बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
 खाना हजम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक चीजें


स्वस्थ शरीर के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है। जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब होता है, उन्हें हमेशा कई तरह की समस्याएं जैसे खाना ठीक से न पचना, गैस, बदहजमी और अपच घेरे रहती हैं। पाचन तंत्र खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- खाना ठीक न चबाना, तनाव में रहना, जल्दी जल्दी खाना, बाहर का ज्यादा खाना और ज्यादा मसाले वाले भोजन का सेवन करना आदि। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र को ठीक रखना जरूरी है। पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनसे खाना पचाने में मदद मिलती है, साथ ही भूख भी बढ़ती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारें में, जिन्हें खाने से आपका हाजमा दुरुस्त रहेगा। 

दही

दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। दही का नियमित सेवन करने से पेट ठंडा रहता है और खाना ठीक से पचता है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दही खाने से भूख भी बढ़ती है। दही को आप नाश्ते या लंच में आसानी से खा सकते हैं। 

जीरा

जीरा अधिकतर किचन में इस्तेमाल होने वाला मसाला है। जीरा खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पेट को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। जीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। जीरे का पानी पीने से गैस, बदहजमी और कब्ज से राहत मिलती है।  

हींग

हींग लगभग हर किचन में इस्तेमाल की जाती है। हींग खाना पचाने के साथ बदहजमी, मतली, गैस और अपच से भी राहत देती है। खाना पचाने के लिए आप खाने में हींग का इस्तेमाल करें। हींग को आप पेट पर लगाकर भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को आसानी से ठीक कर सकते हैं। हींग खाने का स्वाद भी बढ़ाती है।

सेब

सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में आयरन, पोटैशियम, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हेल्दी होते हैं। नियमित सेब खाने से शरीर में खून की मात्रा सही रहती है। सेब जल्दी खाना पचाने में भी सहायता करता है। इसको खाने से पेट संबंधी परेशानियां कम होती हैं।

Ayurvedic Foods For Good Digestion

हल्दी

हल्दी खाने का रंग और स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करती है। हल्दी में एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल गुण होने के कारण ये शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती है। हल्दी को आप दूध में डालकर या गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इसको पीने से खाना पचाने में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले शरीर के इन 5 अंगो पर लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे कई फायदे

सही से खाना हजम होने से पेट की कई बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आप ऊपर बताई गई चीजें डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी भूख भी बढ़ेगी। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन चीजों का सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसें) नजर आने पर करें ये आयुर्वेदिक इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version