Expert

स्ट्रोक के जोखिम को कम करती हैं ये 5 चीजें, डाइट में करें शामिल

डाइट में बदलाव कर स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। आगे जानते हैं स्ट्रोक से बचने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रोक के जोखिम को कम करती हैं ये 5 चीजें, डाइट में करें शामिल

Foods That Prevent Stroke Risk: हार्ट स्ट्रोक की वजह से हर साल कई लाख लोगों की जान चली जाती है। यह एक गंभीर बीमारी है, जिसकी पहचान कर समय पर इलाज करना बेहद आवश्यक होता है। यदि, किसी व्यक्ति के परिवार में किसी व्यक्ति को स्ट्रोक होता है, तो ऐसे में उनको भी स्ट्रोक का जोखिम (Stroke Risk) बढ़ जाता है। लेकिन, लाइफस्टाइल और डाइट में आवश्यक बदलाव कर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आप रोजाना की डाइट में पौष्टिक और संतुलित आहार को शामिल कर सकते हैं। इससे हार्ट संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि स्ट्रोक से बचाव के लिए डाइट में किन चीजों शामिल करना चाहिए। 

स्ट्रोक की संभावना को कम करते हैं ये आहार - Foods That Prevent Stroke Risk In Hindi 

पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और साग आदि जैसी पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनमें फोलेट की अधिक मात्रा होती है, जो नर्वस सिस्टम और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं। वहीं, विटामिन बी स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा, पत्तेदार साग में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर का अधिक होना, स्ट्रोक का मुख्य कारण माना जा सकता है। 

foods to prevent stroke risk

बैरीज का सेवन करें

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन होते हैं। यह फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। बैरीज का नियमित सेवन से हार्ट और ब्रेन में सुधार होता है, जिससे स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। 

साबुत अनाज 

साबुत अनाज, जैसे जई, ओटमील, पॉपकॉर्न, बाजरा, कीनुआ, राई और ब्राउन राइस में, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह हृदय को स्वस्थ बनाते हैं। साबुत अनाज में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही, आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर खतरा कम होता है। मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक के कारण बन सकते हैं। 

मेवे और बीज 

मेवे और बीज पोषक तत्वो से भरपूर होते हैं। यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप बादाम, अलसी के बीज, अखरोट, और चिया सीड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। मेवे और सीड्स में मौजूद मिनरल्स, विटामिन व ओमेगा 3 फैटी एसिड से इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं। 

मछली का सेवन

सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन आदि फैट युक्त मछलियां ओमेगा -3 फैटी एसिड का सोर्स होती हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रक्त के थक्के बनने के जोखिम को कम करते हैं। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं। नियमित रूप से वसायुक्त मछली का सेवन करने से इस्केमिक स्ट्रोक का जोखिम कम होता है, यह ब्रेन स्ट्रोक का एक मुख्य प्रकार माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें : Stroke Recovery Tips: स्ट्रोक से रिकवरी करने में मदद करेंगे ये 5 ट‍िप्‍स, रोज करें फॉलो

स्ट्रोक से बचने के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इसके लिए लाइफस्टाइल में योग और एक्सरसाइज को शामिल करें। वहीं, जंक फूड और धूम्रपान से दूरी बनाएं। यह स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही, सीने में दर्द, भारीपन या  सांस लेने में पेरशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

Read Next

सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के लिए डिनर में पिएं ये टेस्टी सूप, जानें फायदे और बनाने का तरीका

Disclaimer