Doctor Verified

महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये आयुर्वेदिक फूड्स, जानें कैसे

आयुर्वेद आपकी बांझपन की समस्या दूर करने में मदद कर सकता है। ऐसे में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आप आयुर्वेदिक फूड्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये आयुर्वेदिक फूड्स, जानें कैसे


आज के समय में इनफर्टिलिटी की समस्या महिला और पुरुष दोनों में काफी आम होती जा रही है। अनफर्टिलिटी की बढ़ती प्रॉब्लम का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी में कमी और तनाव है। बांझपन की समस्या दूर करने के लिए जरूरी है कि आप दोनों ही अपने ओवरओल हेल्थ का खास ध्यान रखें और हेल्दी लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी के साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करें। आयुर्वेद में भी कुछ फूड्स को फर्टिलिटी की समस्या कम करने या दूर करने के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है, जो महिला और पुरुष दोनों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? - What Foods Increase Fertility in Ayurveda In Hindi?

घी

आयुर्वेद में घी को रिप्रोडक्टिव फूड के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे अंडे और स्पर्म दोनों की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। आयुर्वेद में महिलाओं के प्रजनन क्षमता को बेहतर करने के लिए घी के सेवन का सबसे बेहतर विकल्प शतावरी घृत है और पुरुषों के लिए अश्वगंधा घृत (Ayurvedic Herbs To Increase Fertility) है। 

मूंग की दाल

आयुर्वेद के अनुसार मूंग की दाल प्रोटीन, फोलिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अन्य दालों और फलियों की तुलना मूंग की दाल आसानी से पच जाते हैं। इसका सेवन आप दाल, खिचड़ी, चिल्ला, रोटी, दाल का सूप आदि के रूप में कर सकते हैं। 

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो किसी भी महिलाएं के गर्भधारण के लिए अन्य विटामिन और मिनरल्स से ज्यादा जरूरी तत्व है। आप रोजाना लगभग 1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। 

नारियल

नारियल का सेवन हार्मोनल संतुलन को बेहतर रखने में मदद करता है, जो महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। आप नारियल का सेवन सूखा, नारियल पानी, दूध या किसी भी रूप में कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स खत्म होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

खजूर

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है, जो गर्भधारण के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान भी आपकी सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। रोजोना 3 खजूर को घी में भिगोकर खाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। 

अखरोट

अखरोट स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा भी अधिक होती है, जो स्पर्म को लंबे समय तक बेहतर रखने में मदद करते हैं। आप रोजाना लगभग 3 से 5 अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

दूध

गाय का दूध हमारे सभी ऊतकों के लिए बहुत स्वस्थ माना जाता है जो प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण हैं। जो लोग लैक्टोज को पचा सकते हैं और जिनका पाचन तंत्र अच्छा है, उन्हें अपनी डाइट में दूध के साथ खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। 

अनार

अनार एंटीऑक्सिडेंट, खासकर पॉलीफेनोल्स का बेहतर स्रोत है, जो स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। इतना ही नहीं महिलाओं के गर्भाशय में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर, गर्भाशय की परत को बढ़ावा देकर महिला प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाने में ममदद करता है। हफ्ते में 2 या 3 बार अनार का सेवन जरूर करें। 

आंवला 

आंवला यौन इच्छा और प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आप इसका सेवन जूस, फल, अचार, पाउडर के रूप में कर सकते हैं। 

फर्टिलिटी रेट बढ़ाने और बांझपन की समस्या दूर करने के लिए आप इन चीजों को अपनी खाने में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियां भी अपने रूटीन में शामिल करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

झुर्रियां कम करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, स्किन बनेगी टाइट

Disclaimer