Doctor Verified

पीरियड्स खत्म होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

क्या आप जानती हैं पीरियड्स खत्म होने के कुछ दिन बाद ही कंसीव किया जा सकता है? जानें पीरियड्स खत्म होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स खत्म होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Periods Ke Kitne Din Baad Pregnancy Hoti Hai: मां बनना हर महिला के लिए जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण कई महिलाओं को इनफर्टिलिटी और कंसीव न करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कंसीव करने के लिए हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखना होता है। पीरियड्स कब आते हैं या कितने दिन तक होते हैं, हर चीज का ध्यान रखना होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं पीरियड्स खत्म होने के कुछ दिन बाद ही प्रेग्नेंट होना आसान हो जाता है। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है। इसलिए इसका मेडिकल रीजन जानने के लिए हमने बात कि सीके बिरला हॉस्पिटल (गुड़गांव) की लीड कंसल्टेंट आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ आस्था दयाल से।

 

periods pain

पीरियड्स खत्म होने के कितने दिन बाद कंसीव हो सकता है? 

अगर महिला को रेगुलर पीरियड्स आते हैं, तो पीरियड्स आने के 14 दिन पहले का समय कंसीव करने के लिए सबसे बेहतर होता है।  पीरियड्स आने के 15 दिन पहले ओवुलेशन साइकिल शुरू होती है, जिसमें कंसीव करना आसान होता है।

पीरियड्स साइकिल में ओवुलेशन पीरियड कैसे काम करता है? How Does Menstrual Cycle Works

डॉक्टर के मुताबिक अगर आपकी 21 दिन की पीरियड्स साइकिल है, तो आपको 7 वें दिन ओवुलेशन हो सकता है। अगर आपकी 28 दिन की पीरियड्स साइकिल है, तो आपको 14 वें दिन ओवुलेशन होगा। वहीं अगर आपकी 35 दिन की पीरियड्स साइकिल है, तो आपको 21 वें दिन ओवुलेशन होगा।

इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स खत्म होने के बाद भी स्तन में दर्द रहना सामान्य हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से

पीरियड्स के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कैसे करें? When Is The Best Way To Get Pregnant After Period?

अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहते हैं, तो आपको ओवुलेशन पीरियड का ध्यान रखना होगा। ओवुलेशन पीरियड के 3 से 4 दिन के अंतराल में आप सुरक्षित यौन संबंध बना सकते हैं। पीरियड्स शुरू होने से लेकर 10 वें दिन बाद ओवुलेशन साइकिल शुरू हो जाती है। यह  कम से कम 5 दिन तक रहती है। इसमें आप अपनी प्रेग्नेंसी प्लान कर सकते हैं।

जल्दी कंसीव करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips For Getting Pregnant Fast 

वेट मेंटेन रखें

ज्यादा वजन होने के कारण भी कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके कारण एस्ट्रोजन हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है। एस्ट्रोजन की ज्यादा मात्रा कंसीव करना मुश्किल बना सकती है।

डाइट में फोलिक एसिड बढ़ाएं

कंसीव करने के लिए फोलिक एसिड एक आवश्यक पोषक तत्व है। हेल्दी प्रेग्नेंसी प्लान करने के लिए यह जरूरी होता है। फोलिक एसिड फर्टिलाइजेशन और बेबी की ग्रोथ में मदद करता है। जल्दी कंसीव के लिए डेली डाइट में फोलिक एसिड के खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें। साथ ही, आप डॉक्टर की सलाह पर फोलिक एसिड के सप्लिमेंट्स भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान ये तरीके अपनाकर वजन बढ़ने से रोक सकती हैं आप, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

वर्कआउट की आदत बनाएं

वर्कआउट करने से आपके लिए कंसीव करना आसान हो सकता है। इसके लिए आप कुछ योगासन और एक्सरसाइज करने की आदत भी बना सकते हैं।  

ओव्यूलेशन साइकिल 

आपको पीरियड्स की डेट और ओवुलेशन साइकिल के बीच के समय का ध्यान रखना होगा। इससे आपको जल्दी कंसीव करने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप पीरियड्स केल्कुलेट करने वाले ऐप की मदद भी ले सकते हैं।

निष्कर्ष

लेख में हमने डॉक्टर से जाना पीरियड्स खत्म होने के कितने समय बाद कंसीव ही सकता है. साथ ही जाना, पीरियड्स साइकिल और कंसीव करने में क्या कनेक्शन है. इन टिप्स की मदद से आपको जल्दी कंसीव करने में मदद मिलेगी। अगर इसके बावजूद आपके लिए कंसीव करना मुश्किल है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

FAQ

  • प्रेग्नेंट होने का सबसे ज्यादा चांस कब होता है?

    ओव्यूलेशन के समय प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। पीरियड्स खत्म होने से 14 वें दिन सबसे ज्यादा चांसेस होते हैं। लेकिन ओव्यूलेशन पीरियड अलग होने से समय अलग हो सकता है।
  • पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है?

    डॉक्टर के मुताबिक पीरियड्स के 10 से 14 दिन बाद ओव्यूलेशन पीरियड होता है। सही ओव्यूलेशन पीरियड का पता लगाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। 
  • गर्भ ठहर गया है कैसे पता चलता है?

    गर्भ ठहरने का पता सिर्फ चेकअप के जरिए पता लगाया जा सकता है। लेकिन महिला में इसके कुछ शुरुआती लक्षण नजर आने लगते हैं। गर्भ ठहरने पर पीरियड्स नहीं आते हैं, दिनभर थकावट और कमजोरी रहती है, जी-मिचलाना, उल्टी और चक्कर आने जैसे संकेत नजर आने लगते हैं।

 

 

 

Read Next

महिलाएं प्राइवेट पार्ट की खुजली को न करें नजरअंदाज, ये 7 कारण हो सकते हैं इसके लिए जिम्मेदार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS