Is Pregnancy Possible Without Periods After Delivery: डिलीवरी के बाद बिना पीरियड के प्रेग्नेंट हो सकते हैं क्या? यह सवाल अक्सर पहली प्रेग्नेंसी के बाद महिला और पुरुष दोनों के मन में आता है। दरअसल, कई महिलाओं को बच्चा होने के बाद पीरियड्स सामान्य हो जाते हैं, जबकि कुछ महिलाओं को कई महीनों तक पीरियड्स नहीं आते हैं। ऐसी स्थिति में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उनके मन में ये सवाल आता है कि डिलीवरी के बाद बिना पीरियड्स आए क्या महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं या नहीं? बच्चा होने का बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिसमें उनके पीरियड्स से जुड़ा बदलाव भी शामिल हैं। डिलीवरी के बाद सभी महिलाओं को नॉर्मल पीरियड्स आने में समय लग सकता है, जबकि कुछ महिलाओं को जल्दी पीरियड्स आ सकते हैं। ऐसे में आइए दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर की गायनेकोलॉजिस्ट और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. अंजलि चौहान से जानते हैं कि क्या डिलीवरी के बाद फर्स्ट पीरियड से पहले महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? (Can you get pregnant before getting your period back postpartum?)
क्या डिलीवरी के बाद पहले पीरियड से पहले महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? - Can A Woman Get Pregnant After Delivery Without Menstruation in Hindi?
गायनेकोलॉजिस्ट और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. अंजलि चौहान का कहना है कि, डिलीवरी के बाद पहले पीरियड्स से पहले महिलाएं कंसीव नहीं कर सकती हैं, यह एक आम धारणा है, जो गलत है। इस गलत धारणा के कारण कई कपल अनचाही प्रेग्नेंसी के चक्कर में पड़ सकते हैं, जिससे मां और अजन्मे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बल्कि सच्चाई यह है कि डिलीवरी के बाद पीरियड्स वापस आने तक आपके प्रजनन क्षमता में कोई रुकावट नहीं होती है। एक बार जब कोई महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसका प्रजनन तंत्र तुरंत सामान्य स्थिति में वापस आना शुरू कर देता है, जिससे पहले पीरियड्स आने से पहले भी महिलाओं का कंसीव करना संभव हो सकता है। बता दें कि डिलीवरी के कुछ हफ्तों के अंदर, अंडाशय फिर से काम करना शुरू कर सकते हैं, जैसे कि बच्चे के जन्म के 25 दिन के बाद अंडे को रिलीज करना। क्योंकि पीरियड्स ओव्यूलेशन के बाद होता है, इसलिए एक महिला जन्म के बाद पीरियड्स आए बिना कंसीव कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के कारण मसूड़ों में सूजन (Menstrual Gingivitis) हो सकती है? जानें डॉक्टर से
डिलीवरी के बाद पीरियड्स से पहले प्रेग्नेंसी होने के कारण - Causes Of Pregnancy Before Periods After Delivery in Hindi
पोस्टपार्टम के दौरान महिलाओं के पहले पीरियड्स आने तक ओव्यूलेशन हो चुका होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में प्रजनन क्षमता दोबारा नॉर्मल होने के कोई साफ संकेत नहीं दिखते हैं, यह काम चुपचाप फिर से शुरू हो जाता है। ऐसे में, अगर कोई कपल उस अवधि में शारीरिक संबंध बनाना शुरू करता है तो महिलाओं के कंसीव करने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, पोस्टपार्टम पीरियड के दौरान अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए महिलाओं को गर्भनिरोधक का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। वहीं, जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग नहीं करवाती हैं उन्हें जन्म देने के लगभग 3 हफ्ते बाद गर्भनिरोधक शुरू करने की सलाह दी जाती है, जबकि जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, उन्हें जन्म देने के लगभग 6 हफ्ते बाद शुरू करना चाहिए। ऐसा करने से डिलीवरी के बाद अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव संभव है।
इसे भी पढ़ें: क्यों प्रेग्नेंसी में फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? डॉक्टर ने इससे होने वाली गंभीर जटिलताएं समझाई
निष्कर्ष
डिलीवरी के बाद प्रजनन क्षमता कुछ समय में खुद ही पहले की स्थिति आ जाती है। इसलिए, डिलीवरी के बाद पीरियड्स आए बिना महिलाओं का कंसीव करना संभव होता है।
Image Credit: Freepik