Can Periods Cause Gum Swelling: पीरियड्स हर महिला के जीवन का एक स्वाभिवाक हिस्सा है, जो हर महीने होता है। पीरियड्स आमतौर पर इस बात की ओर इशारा करता है कि उनका शरीर कंसीव करने के लिए तैयार है। लेकिन, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है। हर महीने पीरियड्स न सिर्फ मूड स्विंग्स या पेट दर्द की समस्या अपने साथ नहीं लेकर आते हैं, बल्कि कई बार ये कुछ ऐसी समस्याएं अपने साथ लेकर आता है, जो कई महिलाएं पहली बार अनुभव करती हैं, जैसे मसूड़ों में दर्द और सूजन। लेकिन, कई महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि क्या सच में पीरियड्स के कारण मसूड़ों में सूजन हो सकती हैं? तो आइए पुणे के खराडी में स्थित मदरहुड अस्पताल की ऑब्सटेट्रिशियन एंड गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति गायकवाड़ जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान मसूड़ों में अचानक सूजन आने का क्या कारण है?
क्या पीरियड्स के कारण मसूड़ों में सूजन हो सकती है? - Can Periods Cause Gum Swelling in Hindi
ऑब्सटेट्रिशियन एंड गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति गायकवाड़ के अनुसार कुछ महिलाओं में पीरियड्स के दौरान मसूड़ों में सूजन हो सकती है, जिसे पीरियड जिंजिवाइटिस (Menstrual Gingivitis) कहा जाता है। यह समस्या हार्मोनल बदलावों के कारण होती है, जो पीरियड साइकिल के दौरान होती है, खासकर पीरियड्स के पहले के दिनों में (PMS के दौरान)। इस दौरान, महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोस्टेजेरोन हार्मोन के स्तर में बढ़ोत्तरी होती है, जिससे मसूड़ों में ब्लड फ्लो बढ़ता है और वे ज्यादा सेंसिटिव, लाल सूजे हुए और ब्रेश करने या फ्लॉस करने पर खून आना आम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: सांसों में बदबू का कारण कहीं मसूड़ों की बीमारी तो नहीं? डॉक्टर से जानें कनेक्शन
पीरियड्स के दौरान मसूड़ों में सूजन के कारण - Causes of Swollen Gums During Periods in Hindi
- हार्मोनल बदलाव: पीरियड्स के दौरान, महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव (Can hormones cause swollen gums) होते हैं, जो मसूड़ों को प्रभावित कर सकते हैं। जैसे-जैसे एस्ट्रोजन और प्रोस्टेजेरोन का स्तर बढ़ता है, यह मसूड़ों के ब्लड वेसल्स को प्रभावित करता है, जिससे सूजन और सेंसिविटी बढ़ जाती है। यह स्थिति खासकर पीरियड्स से पहले के दिनों में ज्यादा महसूस होती है।
- मसूड़ों में ज्यादा ब्लड फ्लो: हार्मोनल बदलावों के कारण मसूड़ों में ब्लड फ्लो बढ़ सकता है, जिससे वे सूज जाते हैं और उनसे खून आने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान मसूड़े नरम और सूजे हुए महसूस हो सकते हैं, जिससे ज्यादा दर्द हो सकता है।
- ऑरल हाइजीन का ध्यान न रखना: पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मुंह में ज्यादा बैक्टीरिया और गंदगी हो जाती है, जिससे मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। इसलिए,अगर नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस नहीं किया जाता है तो मसूड़े और भी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
पीरियड जिंजिवाइटिस का इलाज कैसे करें? - How Do You Treat Menstruation Gingivitis in Hindi?
- पीरियड्स के दौरान मसूड़ों की स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी ओरल हाइजीन फॉलो करना बहुत जरूरी है। नियमित रूप से दांतों को ब्रश करना और फ्लॉसिंग करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा दांतों की नियमित जांच कराना भी फायदेमंद हो सकता है।
- अगर मसूड़ों में सूजन और दर्द हो, तो गर्म नमक के पानी से कुल्ला करने से आपको राहत मिल सकती है। नमक का गर्म पानी मसूड़ों की सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।
- पीरियड्स के दौरान मसूड़ों में सूजन के कारण अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो जाए तो इस समस्या को नजरअंदाज किए बिना तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
- पीरियड्स के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे मसूड़ों में सूजन हो सकती है। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालें।
निष्कर्ष
पीरियड के दौरान मसूड़ों में सूजन यानी जिंजिवाइटिस एक आम स्थिति है, जो हार्मोनल बदलावों के कारण होती है। हालांकि, यह समस्या कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन, पीरियड्स के दौरान इस समस्या से निपटने के लिए आप सही ओरल हाइजीन फॉलो कर सकते हैं और अपने दांतों का खास ध्यान रख सकते हैं।
Image Credit: Freepik