Period Flu Symptoms : पीरियड्स हम महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा है। हर महीने 3 से 5 दिनों तक चलने वाले पीरियड सर्कल के दौरान हमें कई तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ता है। पेट में दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग, थकान, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना, उल्टी, बुखार जैसी समस्याएं पीरियड्स के दौरान (Health Problem During Periods) आम बात मानी जाती है। पीरियड्स के दौरान होने वाली इस तरह की परेशानी का सामना सिर्फ एक महिला नहीं बल्कि सैकड़ों महिलाओं को करना पड़ता है।
लेकिन ज्यादातर महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि पीरियड्स के दौरान इस तरह की समस्या हो क्यों रही है? इस तरह की समस्या का मुख्य कारण है पीरियड फ्लू। ज्यादातर महिलाओं को पीरियड फ्लू (Period Flu) शब्द के बारे में जानकारी तक नहीं होती है। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे पीरियड फ्लू (What is Period Flu) क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे राहत कैसे पाई जा सकती है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।
पीरियड फ्लू क्या है?- What is the period flu?
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, पीरियड फ्लू सिर्फ एक शब्द है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को परिभाषित करने के लिए अपनाया जाता है। पीरियड फ्लू का कनेक्शन इन्फ्लूएंजा फ्लू से नहीं है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। पीरियड फ्लू शब्द का इस्तेमाल उन लक्षणों के बारे में बताने के लिए किया जाता है, जिसका अनुभव महिलाएं पीरियड्स शुरू होने से कुछ वक्त पहले और पीरियड्स के दौरान करती हैं। पीरियड फ्लू के लक्षण प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के समान होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान
टॉप स्टोरीज़
पीरियड फ्लू क्यों होता है?- What causes period flu?
पीरियड फ्लू महिलाओं की समस्या है और यह हार्मोन में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण होती है। डॉक्टर का कहना है कि जब महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है, तो पीरियड्स फ्लू की समस्या हो सकती है। इस दौरान महिलाओं को अपने शरीर में कई तरह की परेशानियां नजर आती हैं।
इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी
पीरियड फ्लू के लक्षण क्या हैं?- What are the symptoms of period flu?
पीरियड फ्लू के दौरान महिलाओं को अपने शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं:
- दस्त
- पेट में कब्ज
- चक्कर आना
- उल्टी महसूस होना
- थकान
- सिरदर्द
- पेट में ऐंठन
- पैरों में सूजन
- खाने की क्रेविंग होना
- सिरदर्द
- तेज आवाज या चमकदार रोशनी बर्दाश्त न कर पाना
- स्तनों में दर्द
पीरियड फ्लू का इलाज क्या है?- What is the treatment for period flu?
डॉक्टर के अनुसार, कई महिलाओं को पीरियड फ्लू की परेशानी से गुजरना पड़ता है। लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड फ्लू की परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे मामलों में मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द के लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर पेन किलर्स, हार्मोन दवाएं जो हार्मोन के स्तर को प्रभावित करके लक्षणों में सुधार करती हैं, दी जाती हैं। डॉ. आस्था दयाल की मानें तो पीरियड फ्लू से राहत पाने के लिए किसी भी तरह की दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ेंः इन 5 तेलों में होते हैं दर्दनिवारक गुण, सिरदर्द में लगाने से मिलेगा आराम
पीरियड फ्लू का घरेलू इलाज- home remedies for period flu
पीरियड फ्लू की समस्या में महिलाएं कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकती हैं और इससे राहत पा सकती हैं। इसके लिए आप नीचे बताई चीजों को अपना सकती हैं।
पीरियड के दौरान ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए छोटे-छोटे मिल्स खाएं।
साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थ जैसे ब्राउन राइस, बीन्स और रागी का सेवन करें।
कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कि दही और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं।
शराब, कैफीन और तंबाकू का सेवन करने से बचें।
इन चीजों की मदद से आप पीरियड फ्लू की समस्या से बच सकते हैं।
Image Credit: Freepik.com