महिलाओं के लिए शतावरी है फायदेमंद, पीरियड्स और यौन परेशानियों से दिलाता है राहत

Benefits of shatavari: शतावरी एक बेहतरीन जड़ी बूटी है जो महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए शतावरी है फायदेमंद, पीरियड्स और यौन परेशानियों से दिलाता है राहत


प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल आयुर्वेद और भारतीय घरों में कई सालों से किया जा रहा है। कई जड़ी-बूटियां ऐसी हैं, जिनका इस्तेमाल आम तौर पर ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं। जैसे अश्वगंधा और गिलोय आदि। हालांकि आज भी ज्यादातर लोग शतावरी के बारे में कम ही जानते हैं। शतावरी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका जिक्र भारतीय औषधि ग्रंथों में भी किया गया है। शतावरी को आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों की रानी कहा गया है। शतावरी का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए शतावरी है फायदों के बारे में।

क्या है शतावरी

शतावरी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो हिमालय में पाई जाती है। ये 1-2 मीटर होती है। आयुर्वेद में शतावरी को होल बॉडी टॉनिक कहा जाता है। शतावरी का स्वाद हल्का सा कड़वा और मीठा होता है। शतावरी का सेवन करने से महिलाओं को दूध उत्पादन में वृद्धि, मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः पेट में मरोड़ उठने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

 

महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे | benefits of shatavari powder for female

पीरियड्स के लिए शतावरी

जिन महिलाओं को पीरियड्स में परेशानी होती है, उन्हें शतावरी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ब्लीडिंग कम होना,  बार-बार ब्लीडिंग होना, दर्द होना, पीसीओडी व पीसीओएस जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए शतावरी का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। शतावरी महिलाओं के प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः Weight Loss:कोकोनट मिल्क से वजन कैसे घटाएं, जानें सेवन का तरीका

गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करता है शतावरी

पीरियड्स के दौरान पेट में बनने वाली एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए शतावरी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पीरियड्स में शतावरी का सेवन करने से दस्त और पेट के अल्सर से भी राहत पाई जा सकती है। गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत पाने के लिए एक दिन में 1 से 3 ग्राम तक शतावरी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

यौन इच्छा को बढ़ाता है शतावरी

यौन संबंध महिला और पुरुष दोनों की जरूरत है। अगर संभोग संतोषजनक न हो तो इससे दिमाग और मन दोनों पर असर पड़ता है। शतावरी का इस्तेमाल यौन संबंध की इच्छा बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। जिन महिलाओं को उम्र से पहले यौन संबंध बनाने की इच्छा खत्म हो जाती है, उन्हें प्रतिदिन शतावरी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

बांझपन के लिए शतावरी

शतावरी का इस्तेमाल महिलाओं की बांझपन की समस्या से निजात पाने के लिए किया जाता है। गर्भपात को रोकने और ओव्यूलेशन टाइम को सुनिश्चित करने के लिए शतावरी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः इन 5 तेलों में होते हैं दर्दनिवारक गुण, सिरदर्द में लगाने से मिलेगा आराम

दूध का उत्पादन बढ़ता है शतावरी

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी शतावरी काफी फायदेमंद माना जाता है। शतावरी दूध के उत्पादन को बढ़ाने का काम करती है। इसके लिए महिलाएं एक चौथाई चम्मच शतावरी पाउडर लें और दूध या शहद के साथ दिन में दो बार इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

 

Read Next

मोटे और भरे हुए नजर आते हैं गाल, तो डेली रूटीन में करें ये 5 बदलाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version