Shatavari Milk Benefits For Women in Hindi: महिलाओं का स्वास्थ्य पुरुषों के मुकाबले काफी अलग होता है, पीरियड्स, मेनोपॉज, ब्रेस्टफीडिंग और अन्य शरीरिक समस्याएं आम होता है। महिलाएं खुद के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए ज्यादा समय भी नहीं निकाल पाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं खुद को हेल्दी रखने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो सीधे उनकी सेहत को प्रभावित कर सकती है। आयुर्वेद में भी ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिसके सेवन से महिलाओं में होने वाली कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है, जिसमें शतावरी भी शामिल है। शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों से बचाव के लिए किया जाता है। महिलाओं के सेहत के लिए भी शतावरी काफी फायदेमंद (Is Shatavari good for females) मानी जाती है। ऐसे में आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं कि महिलाओं के लिए शतावरी दूध पीने के क्या फायदे हैं?
महिलाओं के लिए शतावरी को दूध में मिलाकर पीने से क्या होता है? - What Are The Benefits of Shatavari With Milk For Female in Hindi?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार शतावरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है और दूध के साथ इसका सेवन आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, आइए जानते हैं महिलाओं के लिए शतावरी दूध पीने के फायदे-
1. लैक्टेशन में सुधार
महिलाओंं के लिए शतावरी दूध पीने के कई फायदे हैं। ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए इस दूध के सेवन से लैक्टेशन में सुधार होता है, जिससे दूध की मात्रा बढ़ती है। शतावरी में ऐसे गुण होते हैं, जो प्रोलैक्टिन हार्मोन को बढ़ावा दे सकते हैं ने वाले गुण होते हैं, जो दूध के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो दूध की गुणवत्ता को बढ़ावा देते हैं।
इसे भी पढ़ें: त्वचा की कई समस्याओं को दूर करती है शतावरी, जानें इसके फायदे
2. वात और पित को बढ़ने से रोके
शतावरी का सेवन करने से महिला के शरीर में वात और पित को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है, जो महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है और महिलाओं के ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। शतावरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो वात और पित को शरीर में बढ़ने से रोकते हैं।
3. मांसपेशियों को मजबूत करता है
शतावरी में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो महिलाओं के कमजोर मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। दूध में शतावरी मिलाकर पीने से आपकी मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन को बढ़ सकता है, जो महिलाओं के लिए खासकर फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: दूध में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, शरीर की कमजोरी होगी दूर, रहेंगे सेहतमंद
शतावरी और दूध का सेवन कैसे करें? - How to Use Shatavari For Women in Hindi?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, शतावरी दूध में मिलाकर पीने से महिलाओं के सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन उसके लिए इसे सही तरीके से पीना जरूरी है। शतावरी का दूध तैयार करने के लिए इसकी जड़ को पानी में उबालें और फिर इसे दूध में मिलाकर पिएं। आप शतावरी दूध पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में शतावरी दूध शेक के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
शतावरी एक नेचुरल जड़ी-बूटी है, जो महिलाओं के सेहत के लिए काफी हेल्दी और पौष्टिक माना जाता है। दूध में शतावरी मिलाकर पीने से महिलाओं के लैक्टेशन में सुधार होता है, वात और पित्त को कंट्रोल किया जा सकता है और मांसपेशिया मजबूत होती हैं। इसलिए, अगर आप अपनी डाइट में शतावरी दूध शामिल करने के बारे में सोच रही हैं तो इसकी मात्रा और सेवन के सही तरीके के बारे में जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version