Drinking Dates, Shatavari, Ghee Milk Benefits: बढ़ते बच्चों को मजबूत बनाने और बीमारियों से दूर रखने के लिए अक्सर दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध कैल्शियम, कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन-डी, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। दूध को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें दूसरी चीजें भी मिला सकते हैं। किडनी लीवर एक्सपर्ट डॉक्टर गुरसेवक सिंह ने दूध में खजूर, शतावरी पाउडर, घी मिलाकर पीने की सलाह दी है। डॉक्टर के अनुसार इस दूध का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है और कई अन्य स्वास्थ्य फायदे भी मिल सकते हैं।
खजूर, शतावरी और घी का दूध पीने के स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits Of Drinking Dates, Shatavari And Ghee Milk in Hindi
खजूर
खजूर नेचुरल शुगर, फाइबर, आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह शरीर की कमजोरी को दूर करन में मदद करते हुए आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। खजूर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने और थकान कम करने में मदद करते हैं।
टॉप स्टोरीज़
शतावरी पाउडर
आयुर्वेद में शतावरी एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी है, जो अपने गुणों के लिए जानी जाती है। इसके सेवन से थकान को कम करने और शरीर में एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। शतावरी आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर रखने का काम करता है।
देसी घी
देसी घी में हेल्दी फेट होता है, जो आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। देसी घी पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर रखने का काम करता है।
दूध
दूध प्रोटीन, कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। देसी घी के साथ मिलाकर इसका सेवन करने से ये स्वास्थ्य के लिए और ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
खजूर, शतावरी और घी का दूध बनाने की रेसिपी - Dates, Shatavari And Ghee Milk Recipe in Hindi
सामग्री-
- खजूर- 2
- शतावरी पाउडर- 1 चम्मच
- देसी घी- 1 चम्मच
- दूध- 1 गिलास
दूध तैयार करने की विधि-
- खजूर को रात भर या 2 से 3 घंटे पहले दूध या पानी में भिगोकर रख दें।
- जब खजूर थोड़ा फूल जाए तो इसें बारिक पीस लें।
- अब एक गिलास में गर्म दूध लें और उसमें हल्दी, शतावरी पाउडर और खजूर का पेस्ट मिलाएं।
- गर्मा-गर्म दूध का सेवन करें।
दूध में इन सामग्रियों को मिलाकर पीने से ये आपके शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन एक स्वास्थ्य शरीर के लिए संतुलित आहार लेने के साथ हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है।
Image Credit: Freepik