
Can You Get Pregnant Right After Your Period In Hindi: आमतौर पर ओव्यूलेशन पीरियड में प्रेग्नेंसी की संभावना सबसे अधिक होती है। लेकिन, अक्सर यंग महिलाओं में प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सवाल दिमाग में कौंधते रहते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि पीरियड्स के कितने दिन पहले यौन संबंध बनाने से वह कंसीव कर सकती हैं? इसी तरह, उन्हें यह भी क्लियर नहीं होता है कि क्या पीरियड्स खत्म होने के तुंरत बाद वे प्रेग्नेंट हो सकती हैं। लेकिन, महिलाओं को इस तरह के सभी सवालों के जवाब पता होने चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे वे समय पर प्रेग्नेंसी प्लान कर सकेंगी, अपनी सेहत का ध्यान रख सकेंगी और असमय प्रेग्नेंसी से बच सकेंगी। तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि क्या पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद यौन संबंध बनाने से मलिहाएं कंसीव (Kya Periods Ke Turant Baad Pregnancy Hoti Hai) कर सकती हैं? इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। जवाब जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
क्या पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद यौन संबंध बनाने से महिला प्रेग्नेंट हो सकती हैं?- Can You Get Pregnant Right After Your Period In Hindi

दो पीरियड्स के बीच ओव्यूलेशन पीरियड होता है। ओव्यूलेशन पीरियड एक तरह का चरण होता है, जिसमें हर ओवरी से एक एग रिलीज होता है। इसे ही हम स्पष्ट तरीके से ओव्यूलेशन मानते हैं। महिलओं के लिए ओव्यूलेशन पीरियड में कंसीव करना बहुत आसान होता है। यही कारण है कि सभी एक्सपर्ट्स महिलाओं को सलाह देते हैं कि अगर वे कंसीव करना चाहती हैं, तो ओव्यूलेशन पीरियड में पार्टनर के साथ यौन संबंध स्थापित करें। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद यौन संबंध स्थापित करने से महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? तो इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की राय है, "अगर महिला असुरक्षित यौन संबंध बनाती है, तो वह कभी भी प्रेग्नेंट हो सकती है। इसका मतलब है कि वह पीरियड्स से पहले, पीरियड्स के दौरान या पीरियड्स के बाद। कभी भी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से महिला गर्भवती हो सकती है। इससे बचने के लिए उन्हें अपने पार्टनर को कंडोम यूज करने की सलाह देनी चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स रेगुलर न होने पर महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? जानें डॉक्टर की राय
कंसीव करने के लिए महिलाएं क्या करें- Tips For Getting Pregnant In Hindi

मौजूदा समय में खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं को गर्भधारण करने से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है-
- अपने वेट को नॉर्मल रखें। वजन को बढ़ने न दें। ध्यान रखें कि मोटापा इनफर्टिलिटी का मुख्य कारण हो सकता है। इससे यूट्रस हेल्थ पर भी नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है।
- हमेशा हेल्दी चीजें खाएं। डाइट में कोई ऐसी चीजें शामिल न करें, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- स्ट्रेस मैनेज करें। स्ट्रेस के कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा हे सकती हैं। यहां तक कि कुछ मेडिकल कंडीशन के पीछे भी स्ट्रेस जिम्मेदार होता है।
- जब भी कंसीव करने की प्लानिंग करें, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। संभव हो, तो डॉक्टर की सलाह पर फॉलिक एसिड लेना शुरू कर दें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version