Doctor Verified

क्या अधिक वजन (ओवरवेट) महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से

वजन बढ़ने के साथ महिलाओं में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं मोटापा प्रजनन क्षमता पर क्या असर डालता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अधिक वजन (ओवरवेट) महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से


How Does Obesity Impact Female Reproductive Health?- माता-पिता बनना किसी के भी जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और अन्य स्वास्थ्य कारणों से महिलाओं की प्रजनन क्षमता में कमी आ रही है। इनफर्टिलिटी के कारण अक्सर महिलाओं को कंसीव करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसका एक मुख्य कारण मोटापा भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मोटापा महिलाओं के फर्टिलिटी को प्रभावित (Obesity Affect Female Fertility) कर सकता है, जिसके कारण उन्हें कंसीव करने में समस्या आ सकती है। राज होम्योपैथिक क्लिनिक (पुणे) की हार्मोन एवं फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. जैनब ताजिर ( Dr. Zainab Tajir, Hormone and Fertility Specialist, Raj Homeopathic Clinic, Pune) के अनुसार "35 बीएमआई वाली महिला के लिए, एक साल के अंदर प्रेग्नेंट होने की संभावना 26% कम है, जबकि 21 और 29 के बीच बीएमआई वाली महिलाओं की तुलना में 40 बीएमआई वाली महिला में प्रजनन क्षमता 43% कम है।" ऐसे में आइए डॉ. जैनब ताजिर से जानते हैं अधिक वजन होने से प्रजनन क्षमता कैसे कम हो जाती है?

मोटापा प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करता है? - How Does Obesity Affect Female Fertility in Hindi 

1. हार्मोनल असंतुलन - Hormonal Imbalance

ज्यादा वजन हार्मोनल संतुलन में गड़बड़ी का कारण बन सकता है, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है, जो पीरियड साइकिल, ओव्यूलेशन की समस्या को बढ़ा सकते हैं और इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। 

2. पीसीओएस का खतरा - Risk of PCOS

बढ़ा हुआ वजन हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे अनियमित पीरियड्स और ओव्यूलेशन की समस्या बढ़ सकती हैं, जो प्रजनन क्षमता के लिए बहुत जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- क्या खराब मेंटल हेल्थ के कारण भी वजन घटाने में आती है परेशानी? जानें डॉक्टर से 

3. ओव्यूलेशन कम होना - Reduced Ovulation

मोटापे के कारण ओव्यूलेशन में गड़बड़ी और गुणवत्ता में कमी आ सकती है, जिससे महिलाओं के लिए कंसीव करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 

4. मिसकैरेज का खतरा - Higher Risk Of Miscarriage

महिलाओं में मोटापा या ज्यादा वजन अक्सर गर्भपात के बढ़ते जोखिम से जुड़ा होता है, क्योंकि मोटापे के कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन और अन्य समस्याएं बढ़ सकती है, जो गर्भपात का कारण बनती हैं। 

5. कंसीव करने में समय लगना - Longer Time To Conceive

अधिक वजन वाली और मोटापे से परेशान महिलाओं को स्वस्थ वजन वाली महिलाओं की तुलना में कसंवी करने में ज्यादा समय लग सकता है, जो आपके प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। 

मोटापा महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करता है, इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपना हेल्दी वजन बनाएं रखने की कोशिश करें और अपने डेली रूटीन में बैलेंस डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें। 

Image Credit- Freepik

Read Next

मेनोपॉज के दौरान अलसी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer