Doctor Verified

रिलेशनशिप आपकी हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? जानें एक्सपर्ट से

क्या आपने कभी सोचा है रिलेशनशिप आपकी सेहत पर भी असर डालता है? जानें रिलेशनशिप आपकी सेहत को किस तरह प्रभावित करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रिलेशनशिप आपकी हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? जानें एक्सपर्ट से

How Do Relationships Affect Our Health: आपने ध्यान दिया होगा जब हमारी किसी करीबी से लड़ाई होती है, तो हम परेशान हो जाते हैं या उदास महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे रिश्ते जिंदगी से सीधी तौर पर जुड़े होते हैं। कई बार लोग रिश्तों में हुई लड़ाई को इतना सीरीयस ले जाते हैं कि वो तनाव में आ जाते हैं। लेकिन वहीं अगर किसी व्यक्ति के पर्सनल और सोशल कनेक्शन हेल्दी हैं, तो उसकी मेंटल हेल्थ को भी फायदा होगा। कई बार रिश्तों में चल रही समस्याएं सेहत को नुकसान पहुंचाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं रिश्ते हमारी सेहत से किस तरह जुड़े होते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि मनस्थली की फाउंडर-डायरेक्टर और सीनियर साइकेट्रिस्ट और डॉ. ज्योति कपूर से। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में विस्तार से।

inside-relationship-problem

रिलेशनशिप हमारी सेहत को सकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित करते हैं- How Can Relationships Affect Our Health

इमोशनल सपोर्ट मिलता है- Emotional Support

हेल्दी रिलेशनशिप हमारे लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करते हैं। दोस्त और करीबी लोग हमें समझते हैं और परेशानी में साथ खड़े रहते हैं। इससे स्ट्रेस और इमोशनल चेलेंज से डील करने में मदद मिलती है।

आइसोलेशन की स्थिति नहीं आती- Isolation

हर व्यक्ति की लाइफ में ऐसा समय जरूर आता है, जब व्यक्ति अकेला महसूस करने लगता है। लेकिन अगर आपके रिश्ते अच्छे हैं, तो आप आइसोलेशन की स्थिति में नहीं फसेंगे। इससे आपको अपने साथ किसी के होने की भावना रहेगी जिससे आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें- प्यार भरे रिश्ते में भी दरार डाल सकती है खराब रिप्रोडक्टिव हेल्थ, जानें इसका रिलेशनशिप पर कैसे पड़ता है असर?

इम्यूनिटी ठीक रहती है- Balance Immunity

अच्छे सोशल कनेक्शन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। अगर आपके सोशल कनेक्शन अच्छे हैं, तो बीमारी में आपको सबसे सपोर्ट मिलेगा। इससे आपकी इम्यूनिटी को फायदा होगा और आपकी बीमारी भी ठीक होगी।

कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ- Cardiovascular Health

रिश्ते अच्छे होने से व्यक्ति का मन भी शांत रहता है। तनाव कम होने से ब्लड प्रेशर भी कम होता है और इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रिश्तों में मिलने वाला साथ और केयर मन को शांत रखते हैं जिससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ ठीक रहती है।

रिलेशनशिप हमारी सेहत को नकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित करते हैं-

स्ट्रेस हो सकता है- Stress

रिश्तों में लड़ाई-झगड़े बढ़ने से व्यक्ति तनाव में आ सकता है। इस कारण शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ सकता है। हार्ट डिजीज, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और हाइपरटेंशन की स्थिति आ सकती है।

बिहेवियर में बदलाव आ सकता है- Behaviour Changes

टॉक्सिक रिश्ते होने के कारण व्यक्ति के व्यहवार में बदलाव भी आ सकता है। इसके कारण व्यक्ति के इमोशंस उसके कंट्रोल से जा सकते हैं। इसके कारण व्यक्ति ओवरईटिंग, सेल्फ आइसोलेशन या निगेटिव थिंकिंग की स्थिति में जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Rebound Relationship: ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते में आने से मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर, जानें कैसे?

बीमारियों का खतरा बढ़ना- Risk of Diseases

रिश्तों में लड़ाईयां बढ़ने के कारण व्यक्ति तनाव में आ सकता है। इसके कारण स्लीप पैटर्न बिगड़ सकता है और एनर्जी कम हो सकती है। इससे बॉडी की हील होने की ताकत कम होती है और इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे में शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

इस तरह से रिश्ते सीधी तौर पर सेहत पर असर डाल सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

ये 5 संकेत बताते हैं अपने ट्रॉमा से पूरी तरह हील हो चुके हैं आप

Disclaimer