How Does Infertility Affects Relationships: फिजिकल हेल्थ की तरह हमारी रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी जरूरी होती है। अक्सर लोग फिजिकल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं पर तो खुलकर बात कर लेते हैं। लेकिन रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी चीजों को जानने पर आज भी शर्म महसूस करते हैं। यही गलती रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी कई बीमारियों की वजह बनने लगती है, जिसके बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं होती है। रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्याएं आपके रिलेशनशिप को भी नुकसान कर सकती हैं। इसके कारण कपल्स में दूरियां भी बढ़ सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी रिप्रोडक्टिव हेल्थ रिलेशनशिप को किस तरह प्रभावित कर सकती है? इससे हमारे रिलेशनशिप पर क्या असर पड़ सकता है? इस बारे में जानकारी देते हुए फर्टिलिटी एक्सपर्ट और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ ईशा कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इसके बारे में।
रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्याएं रिलेशनशिप को कैसे प्रभावित करती हैं? How Reproductive Health Can Affect Your Relationship
महिला और पुरूष दोनों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ रिलेशनशिप को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। इन दोनों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ ही रिलेशनशिप को अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर सकती हैं-
टॉप स्टोरीज़
महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ रिलेशनशिप को कैसे प्रभावित करती है?
महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस, पीरियड्स पेन या पीसीओएस जैसी समस्याएं एनर्जी कम होने की वजह बन सकती है। इसकी वजह से मूड स्विंग हो सकते हैं। कई महिलाओं में इसकी वजह से लिबिडो की कमी आ सकती है। यह सेक्स ड्राईव को अन कंफर्टेबल बना सकती है। इसके अलावा, महिलाओं को सेक्स के दौरान परेशानी भी हो सकती है। यह सेटिस्फेशन को कम कर सकता है जिससे मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सेक्स ड्राई में कमी आने से रिलेशनशिप में स्पार्क की कमी महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Reproductive Health Tips: प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स
पुरूषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ रिलेशनशिप को कैसे प्रभावित करती है?
पुरूषों में रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्याएं रिलेशनशिप में दरार ला सकती है। पुरूषों में लो टेस्टोस्टेरोन लेवल, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं या ज्यादा तनाव लेने से सेक्स ड्राईव में परेशानी आ सकती है। इसके कारण लिबिडो की कमी हो सकती है और पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। यह रिलेशनशिप में दूरियां बनने की वजह भी बन सकता है।
खराब रिप्रोडक्टिव हेल्थ रिलेशनशिप को कैसे प्रभावित कर सकती है-
- सेक्स ड्राइव की कमी की वजह से कनेक्शन में दूरी महसूस हो सकती है।
- आपको एक-दूसरे के करीब आने में मुश्किल हो सकती है या इंटिमेसी में कमी आ सकती है।
- खराब रिप्रोडक्टिव हेल्थ की वजह से कंसीव करने में परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
- इसकी वजह से आपको थकावट और मूड स्विंग्स बहुत ज्यादा हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- किसी महिला की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर उसके इमोशंस (मूड और भाव) का कैसे प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से
अगर आपको भी रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि लंबे समय में यह रिलेशनशिप में दूरियां आने की वजह भी बन सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram