How Can We Maintain Reproductive Health: महिलाओं को पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक महिलाओं को कई बदलाव से होकर गुजरना होता है। इसलिए हर महिला के लिए अपनी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस बारे में जानकारी देते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ ईशा कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्सपर्ट ने कुछ टिप्स बताई हैं, जो हर महिला को जरूर याद रखनी चाहिए।
रिप्रोडक्टिव हेल्थ बेहतर बनाने के लिए ध्यान रखें ये बातें- Tips To Maintain Reproductive Health
सुरक्षित यौन संबंध बनाएं- Practice Safe sex
आप जब भी यौन संबंध बनाएं, हमेशा कंडोम इस्तेमाल करें। सेफ सेक्स की जानकारी रखें। इससे आपको सेक्सुअली फैलने वाली बीमारियों का खतरा नहीं होगा।
गर्भनिरोधक गोलियां न खाएं- Avoid Contraceptive Pills
अगर आप अधिकतर समय गर्भनिरोधक गोलियां का सेवन करती हैं, तो इससे आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। इन दवाओं की हैवी डोज होती हैं, जिससे हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही, पीरियड्स साइकिल भी खराब हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों को प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी क्यों है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
क्लीन और ड्राई पैंटी पहनें- Use Clean and Dry Panty
हमेशा साफ और ड्राई पैंटी पहनें। ज्यादा समय तक पैंटी गीली होने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसके कारण इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, आप पैंटी लाइनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
समय पर पैड बदलें- Change Pad on Time
पैड पर ब्लड लगे रहने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसके कारण आपको इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान हर 4 से 6 घंटे में पैड जरूर चेंज करें। अगर आपका पैड पूरी तरह गीला भी नहीं है, तो भी समय पर पैड बदलना जरूरी है।
वजाइनल प्रॉब्लम को इग्नोर न करें- Don't Avoid Vaginal Issues
अगर आपको वजाइनल ड्राईनेस, इरिटेशन या खुजली जैसी कोई भी समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। किसी भी समस्या को इग्नोर करने से बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में ये 5 प्रजनन (रिप्रोडक्टिव) समस्याएं हैं आम, जानें इनके लक्षण और बचाव के उपाय
डाइट पर ध्यान दें- Focus on Diet
अपनी डाइट में मौसम के मुताबिक सब्जियां और फल जरूर एड करें। रिप्रोडक्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए शरीर को सभी पोषक तत्व मिलना बहुत जरुरी है।
किसी वर्कआउट की आदत बनाएं- Make Habit Of Physical Workout
रोज कोई न कोई वर्कआउट करने की आदत जरूर बनाएं। इससे आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फायदा होगा।
ऐल्कोहॉल और स्मोकिंग अवॉइड करें- Avoid Alcohol and Smoking
कभी-कभार ऐल्कोहॉल लेना या स्मोकिंग करना नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अगर आप अक्सर ही इन चीजों का सेवन करती रहती हैं, तो आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।
स्लीप साइकिल पर ध्यान दें- Focus on Sleep Cycle
अगर आपकी स्लीप साइकिल ठीक नहीं, तो आपको काफी परेशानी हो सकती है। अधूरी नींद के कारण आपमें हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए नियमित रूप से 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
तनाव से दूरी बनाएं- Avoid Stress
ज्यादा तनाव लेने से आपके हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके कारण आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।
इन टिप्स को फॉलो करके आप रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुरक्षित रख सकती हैं।
View this post on Instagram