Doctor Verified

ब्रेस्ट रिडएक्शन सर्जरी के बाद हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, सावधानी बरतना जरूरी

ब्रेस्ट से एक्स्ट्रा फैट, टिश्यू और त्वचा को कम करने के ब्रेस्ट रिडएक्शन सर्जरी की जाती है। इस सर्जरी के बाद महिलाओं को कुछ सामान्य समस्याएं हो सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट रिडएक्शन सर्जरी के बाद हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, सावधानी बरतना जरूरी


महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें ब्रेस्ट से जुड़ी समस्याओं को भी शामिल किया जाता है। जहां कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट का साइज कम होने से परेशानी होती है, तो वहीं कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट का साइज अधिक होने से समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ब्रेस्ट का साइज महिलाओं में मानसिक और शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है। महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज अधिक होने को मैक्रोमेस्टिया और गिगेंटोमैस्टिया कहा जाता है। इसकी वजह से गर्दन में दर्द, पीठ में दर्द और अन्य लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर ब्रेस्ट के साइज को नॉर्मल करने के लिए टिश्यू और एक्सट्रा फैट हटा सकते हैं। इस लेख में मनिपाल अस्पताल की स्री रोग विशेषतज्ञ डॉक्टर विनीता दिवाकर से आगे जानेंगे कि ब्रेस्ट के साइज को कम करने के रिडएक्शन सर्जरी के बाद क्या समस्याएं हो सकती है। 

ब्रेस्ट रिडएक्शन सर्जरी के बाद की समस्याएं - Common Complication After Breast Reduction Surgery In Hindi 

कमजोरी और थकान

सर्जरी के बाद महिलाओं को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सर्जरी में महिलाओं को हृदय गति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सर्जरी के तुरंत बाद महिलाओं को थकान हो सकती है। इसके अलावा, पोषण में कमी, हार्मोनल बदलाव व शरीर को रिकवर में लगने वाली अधिक एनर्जी से भी कमजोरी व थकान महसूस हो सकती है। यह समस्या सर्जरी के एक महीने बाद तक बनी रह सकती है। 

common problem after breast reduction surgery

सूजन 

सर्जरी के बाद शरीर का इम्यून सिस्टम एक विशेष तरह की प्रक्रिया करता है। इस प्रतिक्रिया में घाव तेजी से भरता है। ऐसे में घाव के स्थान पर सूजन हो सकती है। लेकिन, उपचार के दौरान ली जाने वाली दवाओं से सूजन को कम किया जा सकता है। इस समय डॉक्टर की सलाह के बाद आप कोल्ड कम्प्रेस भी कर सकती हैं। 

सीने में दर्द 

सर्जरी के बाद महिलाओं को सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। सर्जरी के जख्म को ठीक होने में समय लगता है। ऐसे में मरीज को उल्टी, सीने में ऐंठन और इंफेकशन हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार सर्जरी के बाद टांकों को भरने में समय लगता है।  

घाव का निशान 

सर्जरी के बाद कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट में निशान हो सकते हैं। दरअसल, सर्जरी में लगे कट के निशान आगे चलकर बने रह सकते हैं। यह निशान भी महिलाओं के लिए टेंशन की वजह बन सकते हैं। ब्रेस्ट में सर्जरी के निशान होने से कई महिलाएं खुद को असहज महसूस करने लगती है। 

ब्रेस्ट की संवेदनशीलता में परिवर्तन

ब्रेस्ट रिडएक्शन सर्जरी के बाद कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट व निप्पल की संवेदनशीलता में बदलाव व परिवर्तन महसूस हो सकता है। कुछ महिलाओं को सर्जरी वाले स्थान पर सुन्नता महसूस होती है। यह संवेदनशीलता कुछ समय के बाद अपने आप ठीक हो जाती है। 

ब्रेस्ट रिडएक्शन सर्जरी के बाद किस तरह की सावधानी बरतें - Precaution Tips After Breast Reduction Surgery In Hindi 

  • कुछ समय के लिए घाव को पानी से बचाएं। 
  • पानी से घाव में इंफेक्शन हो सकता है। 
  • तेज धूप में घाव को कवर करें। 
  • घाव भरने के बाद सपोर्टिव ब्रो पहनें। 
  • डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाओं का समय पर सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी परफेक्ट फिगर और शेप

ब्रेस्ट के साइज को कम करने के लिए महिलाएं इस सर्जरी को करा सकती हैं। इससे ओवर साइज ब्रेस्ट की वजह से होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। इस सर्जरी के बाद किसी भी तरह की समस्या को अनदेखा न करें। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

गर्मियों में पैड का इस्तेमाल करने से हो जाते हैं रैशेज, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Disclaimer