Is Eye Twitching Normal After Cataract Surgery In Hindi: मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों में रेडनेस, सूजन और जलन जैसी समस्या हो सकती है। असल में, यह सब हीलिंग प्रोसेस का ही हिस्सा होता है। इसलिए, मोतियाबिंद सर्जरी के बाद कुछ सामान्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, सबके साथ ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। वहीं, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि कई बार मोतियाबिंद सर्जरी के बाद इसके साइड इफेक्ट भी नजर आने लगते हैं। लेकि, जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, आंखों की रिकवरी हो जाती है। धीरे-धीरे ये सभी समस्याएं भी कम हो जाती हैं। सवाल यह है कि क्या मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों का फड़कना भी सामान्य है? असल में, मोतियाबिंद सर्जरी के बाद कई लोगों को इस तरह की शिकायत करते भी देखा जाता है। तो आइए, जानते हैं कि इस बारे में आईक्यू अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा का क्या कहना है।
क्या मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंख फड़कना सामान्य है- Is Eye Twitching Normal After Cataract Surgery In Hindi
जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों से जुड़ी सामान्य समस्याएं बनी रहती हैं। कई बार ये समस्याएं अपने आप ठीक हो जाती हैं। वहीं, कभी-कभी रिकवरी में सामान्य से अधिक समय लग जाता है। तो कुछ मरीजों को इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क करना पड़ जाता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि ये समस्याएं ऐसी हैं, जो पूरी तरह ठीक हो जाती हैं। इसलिए, इस संबंध में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन, सवाल यह है कि मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखें फड़कती भी हैं? डॉक्टर की मानें, तो ऐसा नहीं होता है। मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों का फड़कना सामान्य नहीं है। क्योंकि, आंखों का फड़कने को हम मेडिकली टर्म में मायोकिमिया के नाम से जानते हैं। यह समस्या चेहरे की नसों में मांसपेशियों में आई ऐंठन के कारण होती है। ध्यान रखें कि मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान, आंख और पलक को कंट्रोल करने वाली मसल्स की एक्टिविटी को रोकने के लिए सुन्न किया जाता है। लेकिन, इसके कारण आंखों में फड़कने की समस्या का होना असामान्य माना जा सकता है। अगर मोतियाबिंद सर्जरी के बाद किसी को आंखों के फड़कने की दिक्कत हो रही है, तो उन्हें इस संबंध में डॉक्टर के संपर्क करना चाहिए। आंखों के फड़कने के कई अन्य कारण हो सकते हैं। कारण जानकर इसका इलाज किया जाना संभव है।
इसे भी पढ़ें: क्या मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों में दर्द होना सामान्य है? जानें इसे कम करने के उपाय
मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों के फड़कने का कारण
मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखें नहीं फड़कती हैं। इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे-
मसल्स का तनाव बढ़ना
कई बार आंखों की मांसपेशियों में तनाव बढ़ जाता है। ऐसा किसी भी कारण से हो सकता है। जैसे अतिरिक्त स्ट्रेस में रहना या पर्याप्त रेस्ट न करना। ऐसी कंडीशन में जरूरी है कि आप कंप्लीट रेस्ट करें। इसके अलावा, योगा करें और अपने रोजमर्रा के कामकाज से कुछ दिनों की छुट्टी ले लें।
इसे भी पढ़ें: मोतियाबिंद सर्जरी के बाद न करें ये 5 चीजें, आंखों पर पड़ सकता है बुरा असर
बहुत ज्यादा थकान
आजकल ज्यादात से ज्यादा भाग-दौड़ भरी जिंदगी का हिस्सा हैं। ऐसे में किसी के पास अपने लिए समय नहीं होता है और न ही वे रेस्ट करने के लिए समय निकालते हैं। लेकिन, बॉडी को रेस्ट चाहिए। लगातार काम करने के कारण बॉडी थकान से भर जाती है। इसके अलावा, अगर आप स्क्रीन में अतिरिक्त समय बिताते हैं, तो आंखों के फड़कने की समस्या हो सकती है। हालांकि, यह ज्यादा गंभीर समस्या नहीं है और अपने आप ठीक भी हो जाती है।
आंखों का ड्राई होना
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, आंखों की नमी में कमी आती जाती है। ऐसे में आंखों की ड्राईनेस बढ़ जाती है। नतीजतन, आंखों के फड़कने की समस्या भी देखी जा सकती है। वैसे इस तरह की समस्या 50 साल की उम्र के बाद अधिक लोगों में देखने को मिलती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version