Can Stress Affect Eyes: आज के समय में तनाव हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन तनाव मेंटल हेल्थ तक सीमित नहीं है। इसका बुरा असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो सिर में तेज दर्द महसूस होता है। कुछ लोगों को आंखों के हिस्से में दर्द होता है। तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या होती है। अनिद्रा के कारण आंखों में दर्द और तनाव महसूस हो सकता है। आगे जानते हैं दोनों के बीच का संबंध और आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दुर्गा सहाय नर्सिंग होम, यूपी बिजनौर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत माथुर से बात की।
क्या तनाव का असर आंखों की सेहत पर पड़ता है?- Can Stress Affect Eye Health
हां तनाव का असर आंखों की सेहत पर पड़ता है। दुर्गा सहाय नर्सिंग होम, यूपी बिजनौर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत माथुर ने बताया कि तनाव का असर टियर डक्ट पर पड़ता है। इसके कारण ड्राई आई की समस्या हो सकती है। तनाव के कारण आंखों में मसल्स टेंशन की समस्या होती है। इससे आंखों की नजर हल्की कमजोर होती महसूस हो सकता है और विजन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। तनाव के कारण ब्लड फ्लो भी प्रभावित होता है, जिसका बुरा असर आंखों पर पड़ता है। कुछ लोगों को तनाव के कारण आंख फड़कने की समस्या हो सकती है। यह समस्या तब होती है, जब आंखों की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और इससे आंखों को नुकसान पहुंचता है।
study link: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5972137/
आंखों की समस्या होने पर तनाव होता है?- Eye Problems Cause Stress
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत माथुर ने बताया कि तनाव और आंखों की सेहत, दोनों का कनेक्शन एक-दूसरे के साथ है। विजन प्रॉब्लम्स के कारण स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या होती है। आई डिसआर्डर के कारण मेंटल स्ट्रेस बढ़ सकता है। अगर आपकी आंखें कमजोर हैं, तो आपको दूसरों से बात करने में परेशानी होगी और सोशल इंट्रेक्शन के दौरान आपको तनाव महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- आंखों की बीमारियों का कारण बनती हैं आपकी ये 5 गलतियां, जानें इनसे बचाव के उपाय
तनाव के दौरान आंखों की सेहत का ख्याल कैसे रखें?- Eye Care Tips in Hindi
- तनाव में आंखों की सेहत पर असर पड़ता है। तनाव में आंखों की सेहत का ख्याल रखने के लिए आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और योग का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा समय-समय पर आंखों का चेकअप भी करवाते रहना चाहिए। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करें, हाइड्रेशन का ख्याल रखें और नींद पूरी करें।
- तनाव के दौरान स्क्रीन टाइम कम रखें। लैपटॉप या स्मार्टफोन पर ज्यादा काम करने के कारण आंखो पर जोर पड़ता है इसलिए इस स्थिति से बचना चाहिए।
- अगर आप तनाव, एंग्जाइटी या डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, तो जल्द से जल्द साइकोलॉजिस्ट से संपर्क करें। इस तरह आप अपनी मेंटल हेल्थ में सुधार कर सकते हैं।
- उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
study source: National Library of Medicine